New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP)

प्रारम्भिक परीक्षा – नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने ओडिशा सरकार को दुबई सफारी पार्क (DSP) से नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP), भुवनेश्वर में चीता, अफ्रीकी शेर और चिंपैंजी के नियोजित स्थानांतरण की अनुमति दे दी है।

Nandankanan-Zoological-Park

प्रमुख बिंदु 

  • वन्यजीव विंग के अनुसार, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP) में  दुबई सफारी पार्क (DSP) से चीता, अफ्रीकी शेर और चिंपैंजी के अतिरिक्त रिंग-टेल्ड लेमुर, रेड-नेक्ड वालबी, हमाड्रियास बबून, अफ्रीकी ग्रे तोता और नीला एवं सुनहरा मकोव भी लाए जायेंगे।
  • इसके बदले नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP) से दुबई सफारी पार्क को दरियाई घोड़ा, ब्लैकबक, हॉग हिरण, गौर, लाल जंगलफाउल और घड़ियाल प्रदान करेगा।

नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP):-

nzp

  • यह पार्क ओडिशा के भुवनेश्वर में लगभग 437 हेक्टेयर में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1960  की गई थी। 
  • वर्ष 2009 में वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ ज़ूज़ एंड एक्वेरियम (WAZA) में शामिल होने वाला भारत का यह पहला चिड़ियाघर है। 
  • नंदनकानन का शाब्दिक अर्थ “स्वर्ग का बगीचा” होता है। 

विशेषता :-

  • इस जूलॉजिकल पार्क में वर्ष 1963 में एक वनस्पति उद्यान खोला गया था। 
  • इस जूलॉजिकल पार्क  में स्तनधारियों की 67, पक्षियों की 81 और सरीसृपों की 18 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • यह चिड़ियाघर “सफेद बाघों” के लिए प्रसिद्ध है। 

वन्यजीव:-

  • इस जूलॉजिकल पार्क में घड़ियाल,दरियाई घोड़े, चिंपैंजी, हूलॉक गिबन्स, मार्मोसेट्स, टैमारिन , बंदर, एनाकोंडा, इगुआना, अजगर, बर्मी अजगर, किंग कोबरा आदि वन्यजीव-जंतु पाए जाते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (NZP) कहाँ स्थित है?

(a)  दिल्ली

(b)  कर्नाटक

(c)  कलकाता

(d)  ओडिशा

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- जूलॉजिकल पार्क क्या है? इसके आर्थिक महत्व की व्याख्या कीजिए।

स्रोत : The hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR