New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार

चर्चा में क्यों 

  • हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (स्वर्ण) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला
  • पोषण ट्रैकर पहल को यह पुरस्कार सरकारी प्रक्रिया की पुनर्रचना और डिजिटल बदलाव के लिए  दिया गया है। 

पोषण ट्रैकर

  • पोषण ट्रैकर एप  को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • पोषण ट्रैकर एप , आंगनवाड़ी केंद्र (चाइल्ड केयर सेंटर) की गतिविधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा वितरण और गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूर्ण लाभार्थी प्रबंधन प्रदान करता है। 
  • इसके तहत प्रौद्यौगिकी का उपयोग स्टंटिंग, वेस्टिंग, कम वजन वाले बच्चों की पहचान और पोषण सेवा के वितरण को गतिशील पहचान देने में किया जाता है।
  • यह बच्चों के पोषण विकास की वास्तविक समय निगरानी और मूल्यांकन के साथ बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है।
  • यह पोषण अभियान के तहत महत्वपूर्ण और लाभार्थी केन्द्रित सेवा वितरण एप्लिकेशन है जो वास्तविक समयावधि के साथ विश्लेषण को प्रोत्साहित करता है।
  • यह सभी आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लाभार्थियों की ट्रैकिंग और निगरानी को सक्षम बनाता है। 

प्रश्न  - पोषण ट्रैकर एप  को किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था ?

(a) वित्त मंत्रालय 

(b) खान मंत्रालय

(c) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

(d) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X