New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन

चर्चा में क्यों 

पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन’ की स्थापना के उद्देश्य से वर्ष 2021 में गठित एक अंतर-मंत्रालयी टॉस्क फोर्स ने एक मसौदा रिपोर्ट तैयार की है। पर्यटन मंत्रालय ने इस पर हितधारकों से सुझाव व टिप्पणियाँ आमंत्रित किया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • पर्यटन मंत्रालय ने इस टास्क फोर्स का गठन पर्यटन उद्योग एवं संबंधित विशेषज्ञों के साथ परामर्श करने, इसके संदर्भ, मिशन, दृष्टिकोण, उद्देश्य और राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के व्यापक दायरे को परिभाषित करने के लिये किया था। 
  • प्रायः देखा जाता है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र द्वारा विकसित अधिकांश पर्यटन प्रणालियां एक सीमित दायरे में कार्य करती हैं। इसलिये, पर्यटन पारिस्थितिकी-तंत्र सूचना के आदान-प्रदान के संयुक्त लाभों को प्राप्त करने में असमर्थ है। 
  • इसके अतिरिक्त, समुचित डाटा प्रणाली विनिमय का अभाव है, जिसे दूर करने के लिये विभिन्न हितधारकों के बीच निर्बाध मानकीकृत डाटा विनिमय की आवश्यकता है।
  • राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन का दृष्टिकोण एक डिजिटल राजमार्ग के माध्यम से पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा सूचना अंतराल को कम करना है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR