New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

प्रौद्योगिकी के लिये राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन 

चर्चा में क्यों?

  • केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री ने छात्रों के लिये सर्वोत्तम विकसित एड-टेक समाधान एवं पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिये एकल मंच ‘प्रौद्योगिकी के लिये राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन (NEAT)- 3.0’ का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर क्षेत्रीय भाषाओं में ‘अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्’ (AICTE) द्वारा निर्धारित तकनीकी पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • एन.ई.ए.टी. डिजिटल अंतराल को कम करने, आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के मध्य तथा भारत और विश्व की ज्ञान-आधारित आवश्यकता को पूरा करने में युगांतरकारी सिद्ध होगा। 
  • एन.ई.ए.टी. शिक्षार्थियों की सुविधा के लिये एक मंच पर सर्वोत्तम तकनीकी समाधानों का उपयोग कर युवाओं की रोज़गार क्षमता बढ़ाने हेतु एक पहल है। ये समाधान विभिन्न  क्षेत्रों में बेहतर शिक्षण परिणामों व कौशल विकास हेतु व्यक्तिगत एवं विशिष्ट शिक्षा पर आधारित अनुभवों को सीखने के लिये कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हैं। 
  • इसके तहत 58 वैश्विक और भारतीय स्टार्ट-अप शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियाँ सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने, रोज़गार योग्य कौशल विकसित करने, क्षमता निर्माण व सीखने के अंतराल को कम करने के लिये 100 पाठ्यक्रम और ई-संसाधन पेश कर रही हैं।
  • एन.ई.ए.टी. 3.0 के तहत 12 लाख से अधिक सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों को 253 करोड़ रुपए से अधिक के मुफ्त एड-टेक कोर्स कूपन प्रदान किये गए हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR