New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

तकनीकी के लिये राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा AICTE) ने तकनीकी के लिये राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन (National Education Alliance for Technology- NEAT) योजना की शुरुआत की है।

प्रमुख बिंदु

  • इसका उद्देश्य एडटेक कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विद्यार्थियों के मध्य एक सेतु का निर्माण करना है।
  • यह योजना एडटेक प्लेटफॉर्मों द्वारा पेश किये गए पाठ्यक्रमों तक सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि वाले विश्वविद्यालयों के छात्रों की पहुँच सुनिश्चित कर रही है।
  • यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर आधारित है। इसका प्रमुख उद्देश्य डिजिटल असमानता को कम करना है।
  • इसके तहत एडटेक कंपनियों को एक पोर्टल के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जहाँ वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकती हैं।
  • इस पोर्टल में दो खंड बनाये गए है:
    • बी-2-बी (बिज़नेस टू बिज़नेस खंड)इसमें उच्च शिक्षा संस्थान अपने छात्रों के लिये बड़ी मात्रा में पाठ्यक्रम खरीद सकते हैं।
    • बी-2-सी (बिज़नेस टू कन्ज़ूमर) खंड इसमें ऐसे पाठ्यक्रम है, जिन्हें छात्र चुनकर पढ़ सकते हैं।
  • एडटेक प्लेटफॉर्म को उनकी नीतियों के अनुसार शुल्क लेने की अनुमति दी गई है।

      « »
      • SUN
      • MON
      • TUE
      • WED
      • THU
      • FRI
      • SAT
      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR