New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय ऊर्जा डेटा: सर्वेक्षण और विश्लेषण 2021-22 रिपोर्ट

प्रारंभिक परीक्षा - राष्ट्रीय ऊर्जा डेटा: सर्वेक्षण और विश्लेषण 2021-22 रिपोर्ट
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 - ऊर्जा

सन्दर्भ

  • हाल ही में, केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय ऊर्जा डेटा: सर्वेक्षण और विश्लेषण 2021-22' नामक ऊर्जा क्षेत्र की एक व्यापक रिपोर्ट जारी की है।

महत्वपूर्णतथ्य

  • यह ऊर्जा मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के तहत स्थापित ऊर्जा डेटा प्रबंधन इकाई की पहली रिपोर्ट है।
  • इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2016-17 से वित्त वर्ष 2021-22 तक संकलित व्यापक डेटा के साथ-साथ प्रमुख अंतिम-उपयोग क्षेत्रों में ईंधन-वार ऊर्जा खपत के रुझान और विश्लेषण शामिल हैं।
  • यह रिपोर्ट ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नीति आयोग, विभिन्न संबंधित मंत्रालयों और विभागों, संस्थानों और अन्य हितधारकों के सहयोग से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के माध्यम से तैयार की गई है।

रिपोर्ट के महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह रिपोर्ट, भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा आपूर्ति और खपत पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है।
    यह विवरण विभिन्न क्षेत्रों, उप-क्षेत्रों और उपभोक्ता समूहों की ऊर्जा प्रोफ़ाइल को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाएगा।
  • यह रिपोर्ट ऊर्जा बचत और संबंधित मौद्रिक बचत के साथ कार्बन-डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी पर विभिन्न नीतियों के प्रभाव पर भी जानकारी प्रदान करती है।
  • यह रिपोर्ट, विभिन्न ऊर्जा संरक्षण नीतियों और उनसे संबंधित कार्बन-डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और मौद्रिक बचत के प्रभाव के बारे में भी जानकारी प्रदान करती है।
  • रिपोर्ट देश की ऊर्जा तीव्रता का विश्लेषण करने में सहायता करेगी, जिससे नीति निर्माताओं को सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने और प्रभावी नीतियां बनाने और भारत की राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान की उपलब्धि की दिशा में देश की प्रगति को ट्रैक करने में सुविधा होगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X