New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान योजना

चर्चा में क्यों

हाल ही में, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) योजना को 31 मार्च,  2026 या अगली समीक्षा तक, जो भी पहले हो, जारी रखने की मंजूरी दी गई है। 

योजना की विशेषताएँ 

  • यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे शिक्षा मंत्रालय (तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय) ने वर्ष 2013 में प्रारंभ किया था। इसका लक्ष्य 300 से अधिक राज्य विश्वविद्यालयों और उससे संबद्ध कॉलेजों के साथ काम करना है ताकि समानता एवं समावेशन के साथ गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा सके।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को रणनीतिक वित्त पोषण प्रदान करना है। इसके अंतर्गत सामान्य श्रेणी के राज्यों के लिये 60:40 के अनुपात में, विशेष श्रेणी के राज्यों के लिये 90:10 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिये 100% केंद्रीय वित्त पोषण का प्रावधान है।
  • इस योजना के नए चरण का लक्ष्य सुविधा से वंचित क्षेत्रों, अपेक्षाकृत कम सुविधा वाले क्षेत्रों, दूरदराज/ग्रामीण क्षेत्रों, कठिन भौगोलिक स्थिति वाले क्षेत्रों, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, आकांक्षी जिलों, द्वितीय श्रेणी (टियर-2) के शहरों आदि तक पहुँचना तथा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित समूहों को लाभ पहुँचाना है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR