New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना

चर्चा में क्यों

हाल ही में, सत्र 2022-23 के लिये राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। विदित है कि मंत्रिमंडल ने 1827 करोड़ रुपए के कुल आवंटन के साथ इस योजना को वित्त वर्ष 2021-22 से वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी हैं। 

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना

  • वर्ष 2008 में शुरू इस छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में अपनी पढ़ाई छोड़ने से रोकने और माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिये छात्रवृत्ति के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जाता है। 
  • राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष एक लाख नई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और दसवीं से बारहवीं कक्षा में इसका नवीनीकरण भी किया जाता है। 
  • छात्रवृत्ति की राशि अप्रैल 2017 में 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपए प्रतिवर्ष कर दी गई है। यह शत-प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है। 
  • इसे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) से भी जोड़ा गया है जो छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं का एक एकीकृत मंच है।

पात्रता 

  • जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं है, वे इस छात्रवृत्ति के लिये पात्र हैं। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूल के नियमित छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
  • छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये होने वाली चयन परीक्षा में बैठने के लिये छात्रों को सातवीं कक्षा की परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक (SC/ST के छात्रों के लिये 5% की छूट) या समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।  
  • साथ ही, चयन परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक (SC/ST के छात्रों के लिये 32%) प्राप्त करना आवश्यक है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR