New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2024

चर्चा में क्यों?

National-panchayat-award

  • राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान समारोह 2024 विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इसका आयोजन पंचायती राज मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विभिन्न श्रेणियों में चुने गए 45 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।
  • राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं और उपस्थित लोगों को विकेन्द्रीकृत शासन में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।
  • माननीय केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने 'पुरस्कार विजेता पंचायतों के कार्यों पर सर्वोत्तम अभ्यास' नामक पुस्तिका का अनावरण किया।
    • इसमें पुरस्कार विजेता पंचायतों के अभिनव और प्रभावशाली अभ्यासों का दस्तावेजीकरण किया गया है।

महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्तकर्ता

National-panchayat-award-2024

उत्तर प्रदेश से पुरस्कार प्राप्तकर्ता

  • मुरादाबाद ज़िले के मिलक अमावती गांव को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। 
    • इस गांव को कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत के रूप में यह पुरस्कार मिला है।
    • इसे देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
  • बरेली जिले के भरतौल गाँव को बाल हितैषी पंचायत की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
    • भरतौल को देश में द्वितीय स्थान हासिल हुआ है।

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

  • ये पुरस्कार समुदायों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर शासन को बढ़ावा देने में उनके असाधारण काम के लिए  सम्मानित करता है।
  • राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 में शामिल श्रेणियां:
    • दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार
    • नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार
    • ग्राम ऊर्जा स्वराज विशेष पंचायत पुरस्कार
    • कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत पुरस्कार
    • पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार  
  • ये पुरस्कार गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, जल संरक्षण, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, सामाजिक न्याय, शासन और महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों के लिए पंचायतों को पहचानने और प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण हैं। 
  • इसका उद्देश्य:
    • पंचायतों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना
    • अन्य ग्रामीण स्थानीय निकायों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना

प्रश्न. राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के तहत सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का प्रथम पुरस्कार किसे मिला?

(a) मान्याचिवाड़ी

(b) बेबेजिया डेमो बगधाई

(c) यानाधार

(d) अमावती

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR