New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने एआई-आधारित राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया।

राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली 

  • यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक डिजिटल पहल है
  • यह  देश भर के किसानों को समय पर कीट प्रबंधन संबंधी सलाह प्रदान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का प्रयोग करती है।
  • इसका उद्देश्य कीटनाशक खुदरा विक्रेताओं पर किसानों की निर्भरता को कम करना और कीट नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। 
  • इसमें एक मोबाइल ऐप और एक वेब पोर्टल शामिल है , जो सभी किसानों के लिए पहुंच सुनिश्चित करता है।
  • इससे किसानों को लाभ होगा क्योंकि यह कीटों के हमलों और फसल रोगों के लिए त्वरित समाधान प्रदान करता है
  • यह फसल की हानि को कम करके उत्पादकता में सुधार करेगा 
  • यह भारत में कृषि को आधुनिक बनाने, खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने और खेती की टिकाऊ कार्य प्रणालियों का समर्थन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न -  राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

(a) यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक डिजिटल पहल है

(b) इसका उद्देश्य कीटनाशक खुदरा विक्रेताओं पर किसानों की निर्भरता को कम करना है 

(c) यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का प्रयोग करती है।

(d) इसके अंतर्गत कीटों के कारण होने वाली फसल के नुकसान के लिए मुआवजे की व्यवस्था की गई है 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR