New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)

प्रारंभिक परीक्षा – राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2 -  सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय

सन्दर्भ 

  • हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जनगणना के लिए स्व-गणना केवल उन परिवारों को प्रदान की जाएगी, जिन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को ऑनलाइन अपडेट किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय, जो जनगणना आयोजित करता है, ने जनगणना के लिए एक "स्व-गणना" पोर्टल विकसित किया है।
  • इसमें नागरिक बिना किसी जनगणना-कर्मी की सहायता के अपने परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
  • यह गोपनीयता सुनिश्चित करेगा और फील्ड डेटा के संग्रह में होने वाले वित्तीय और प्रशासनिक बोझ को कम करने में भी मदद करेगा।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)

  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) एक रजिस्टर है, जिसमें एक गांव या ग्रामीण क्षेत्र या कस्बे या वार्ड या किसी शहर या शहरी क्षेत्र में एक वार्ड के भीतर सीमांकित क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करने वाले व्यक्तियों का विवरण होता है। 
  • NPR को पहली बार वर्ष 2010 में तैयार किया गया था और नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत बनाए गए नागरिकता (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करना) नियम, 2003 के तहत वर्ष 2015 में अपडेट किया गया था। 
  • NPR का उद्देश्य देश में सामान्य निवासियों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करना है। 
    • इस डेटाबेस में जनसांख्यिकीय के साथ-साथ बॉयोमीट्रिक विवरण शामिल होंगे।
  • NPR की प्रक्रिया के दौरान कोई दस्तावेज एकत्र नहीं किया जाता है।
  • भारत के प्रत्येक सामान्य निवासी के लिए NPR में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 
  • NPR के उद्देश्यों के लिए सामान्य निवासी उस व्यक्ति को कहते हैं, जो पिछले 6 महीने या उससे अधिक समय से स्थानीय क्षेत्र में रहता है या अगले 6 महीने या उससे अधिक समय तक उस क्षेत्र में निवास करने का इरादा रखता है।
  • NPR का संचालन गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा किया जाता है। 
  • इस योजना में असम को बाहर रखा गया है।

NPR का महत्व 

  • NPR का का उपयोग सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जन धन योजना तथा अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए भी NPR का प्रयोग किया जा सकता है।
  • स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं में भी NPR का प्रयोग किया जा सकता है।
  • NPR सरकार तथा देश के नागरिकों के बीच पारदर्शिता बढाने में भी सहायक है।

NPR और NRC में अंतर

  • NRC का संबंध नागरिकता से तथा NPR का संबंध देश में रहने वाले लोगों की पहचान से है।
  • NPR में किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है, जबकि NRC  में दस्तावेजों का परीक्षण किया जाता है।
  • NRC में वैध नागरिकों की एक सूची जारी की जाती है, सूची में शामिल लोगों को ही देश का नागरिक माना जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X