New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC)

(प्रारम्भिक परीक्षा- राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद)
मुख्य परीक्षा -सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्द्ध-न्यायिक निकाय)

सुर्खियों में क्यों?
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री 11 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC) की छठी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

start-up

राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद के बारे में:

  • इसका गठन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा किया गया था।

उद्देश्य

  • देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर सरकार को सलाह देना।
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करने और स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत राष्ट्रीय कार्यक्रमों को विकसित करने और पोषण करने में NSAC महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

परिषद की संरचना

  • अध्यक्ष: वाणिज्य और उद्योग मंत्री।
  • पदेन सदस्य: संबंधित मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के नामांकित व्यक्ति जो संयुक्त सचिव के पद से नीचे के न हों।
  • पदेन सदस्यों के अलावा, परिषद में गैर-आधिकारिक सदस्य होते हैं, जो विभिन्न हितधारकों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जैसे कि सफल स्टार्टअप के संस्थापक, दिग्गज, जिन्होंने भारत में कंपनियों को विकसित और बढ़ाया है।

स्टार्टअप इंडिया पहल क्या है?

  • स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य स्टार्टअप संस्कृति को उत्प्रेरित करना और भारत में नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
  • इसे 2016 में लॉन्च किया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR