New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय ट्रांजिट पास सिस्टम (NTPS)

प्रारम्भिक परीक्षा – राष्ट्रीय ट्रांजिट पास सिस्टम (NTPS)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

  • भारत में लकड़ी, बांस और अन्य वन उपज के निर्बाध पारगमन की सुविधा के लिए राष्ट्रीय ट्रांजिट पास सिस्टम (NTPS) लॉन्च किया।

NTPS          

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा 29 दिसंबर 2023 को लॉन्च किया गया है। 
  • वर्तमान में, राज्य विशिष्ट पारगमन नियमों के आधार पर लकड़ी और वन उपज के परिवहन के लिए पारगमन परमिट जारी किए जाते हैं। 
  • राष्ट्रीय ट्रांजिट पास सिस्टम (NTPS) को "वन नेशन-वन पास" व्यवस्था के रूप में लॉन्च किया गया है। 

नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (NTPS) :-

  • यह निजी भूमि/सरकारी/निजी डिपो से लकड़ी, बांस और अन्य वन उपज के अंतर-राज्य और अंतर-राज्य परिवहन के लिए एक ऑनलाइन ट्रांजिट पास जेनरेशन सिस्टम है। 
  • इस पास सिस्टम का उपयोग पारगमन परमिट जारी करने, निगरानी करने और रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए किया जाएगा। 

National-Transit-Pass-System

प्रभाव :- 

  • यह योजना कृषि वानिकी और वृक्ष खेती तथा संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को प्रोत्साहित करेगी।

विशेषताएं:- 

  • यह पास सिस्टम का डेस्कटॉप आधारित वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन  के रोप में भी उपलब्ध है।
  • इस सिस्टम से ट्रांजिट परमिट (TP) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा किया जा सकता है ।
  • इसके द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) को ऑनलाइन जेनरेट किया जा सकता है। 
  • इस सिस्टम के द्वारा क्यूआर कोड  के जरिए वाहन की गति को सत्यापित किया जा सकता है।

लाभ :-

  • यह योजना पूरे देश में निर्बाध पारगमन को सक्षम बनाएगी। 
  • इस पहल से देश भर में कृषि वानिकी में शामिल वृक्ष उत्पादकों और किसानों के लिए एक एकीकृत, ऑनलाइन मोड प्रदान करके लकड़ी पारगमन परमिट जारी करने को सुव्यवस्थित करेगी, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी।
  • इस योजना के तहत गुजरात और जम्मू-कश्मीर से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लिए  लकड़ी और अन्य वन उपज ले जाने की शुरुआत की गई है।
  • इस पास सिस्टम से समय और परिवहन लागत में बचत होगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को लाभ होगा। 
  • यह सिस्टम ट्रांजिट परमिट प्राप्त करने में पारदर्शिता प्रदान करेगा। 
  • वर्तमान में, 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने एकीकृत परमिट प्रणाली को अपनाया है, जिससे उत्पादकों, किसानों और ट्रांसपोर्टरों के लिए अंतरराज्यीय व्यापार संचालन सुव्यवस्थित हो गया है। 
  • इस पहल से कृषि वानिकी क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलेगा। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भारत सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया राष्ट्रीय ट्रांजिट पास सिस्टम कितने राज्यों में संचालित हो रहा है?

(a) 22 राज्यों में

(b) 23 राज्यों में

(c) 24 राज्यों में

(d) 25 राज्यों में

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- राष्ट्रीय ट्रांजिट पास सिस्टम क्या है? इससे होने वाले लाभों की व्याख्या कीजिए।

                                         




« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR