New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान

चर्चा में क्यों

हाल ही में, गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (National Tribal Research Institutes: NTRI) का उद्घाटन किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • यह एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है जो शैक्षणिक, कार्यकारी और विधायी क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मुद्दों और मामलों का केंद्रीय संस्थान होगा।
  • यह प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों, संगठनों के साथ-साथ शैक्षणिक निकायों एवं संसाधन केंद्रों के साथ मिलकर कार्य करेगा। 
  • यह जनजातीय अनुसंधान संस्थानों एवं उत्कृष्टता केंद्रों की परियोजनाओं की निगरानी करेगा और अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिये मानक तय करेगा।
  • इसके अन्य कार्यों में जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ-साथ राज्य कल्याण विभागों को नीतिगत जानकारी प्रदान करना शामिल है, ताकि जनजातीय जीवन शैली के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं में सुधार किया जा सकें। 
  • यह संस्थान विभिन्न विशिष्ट आदिवासी समुदायों के समृद्ध स्वदेशी इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और कला पर शोध कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
  • यह संस्थान जनजातीय आबादी के लिये जमीनी स्तर पर योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के परिणाम आधारित क्रियान्वयन हेतु कार्य करेगा, जिससे जनजातीय आबादी को अच्छी आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्म-निर्भरता एवं सशक्तिकरण में सहायता मिलेगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR