New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय जल पुरस्कार

प्रारंभिक परीक्षा – राष्ट्रीय जल पुरस्कार
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 - पर्यावरण संरक्षण

सन्दर्भ  

  • हाल ही में, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 प्रदान किए गये।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022के अंतर्गत, ग्यारह श्रेणियों में विजेताओं को जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ राज्य 

मध्य प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ जिला

गंजम(ओडिशा)

सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत

जगन्नाधपुरम ग्राम पंचायत, भद्राद्री कोठागुडेम जिला (तेलंगाना)

सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय 

चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़

सर्वश्रेष्ठ मीडिया 

एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, हरियाणा

सर्वश्रेष्ठ स्कूल

जमीयतपुरा प्राइमरी स्कूल, मेहसाणा, गुजरात

कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, रियासी, जम्मू-कश्मीर

सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (NGO) 

अर्पण सेवा संस्थान, उदयपुर, राजस्थान

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग 

हिंदुस्तान कम्प्यूटर्स लिमिटेड (HCL) टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश

सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ 

संजीवनी पियाट सहकारी मंडली लिमिटेड, नर्मदा, गुजरात

सर्वश्रेष्ठ उद्योग 

बरौनी ताप विद्युत केंद्र, बेगूसराय, बिहार

राष्ट्रीय जल पुरस्कार

  • राष्ट्रीय जल पुरस्कार, केंद्र सरकार के 'जल समृद्ध भारत' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
  • वर्ष 2018 में जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किए गए।
  • यह लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है। 
  • यह आयोजन सभी लोगों और संगठनों को एक मजबूत साझेदारी बनाने और जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन गतिविधियों में सार्वजनिक भागीदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR