New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

 मिस्र की नई राजधानी 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, नील नदी
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

संदर्भ-

  • मिस्र वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किमी दूर रेगिस्तान में बन रही नई प्रशानिक राजधानी का विस्तार कर रहा है।

egypt

मुख्य बिंदु-

  • यह शहर राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के मेगा-परियोजनाओं की श्रृंखला में सबसे बड़ी परियोजना है।
  • इस प्रशानिक राजधानी के निर्माण की घोषणा 13 मार्च 2015 को मिस्र के आर्थिक विकास सम्मलेन में मिस्र के तत्कालीन आवास मंत्री मुस्तफा मैडबौली ने की थी।
  • इस शहर का निर्माण काहिरा के आर्थिक विकास और बढ़ती आबादी को समायोजित करने के लिए किया जा रहा है।
  • सरकार की योजना प्रति वर्ष अनुमानित 1.6% की दर से बढ़ रही जनसंख्या को समायोजित करना है।
  • अछूती भूमि पर निर्मित इस शहर को एक उच्च तकनीक मॉडल के रूप में डिजाइन किया गया है। 
  • इस शहर विकास के लिए प्रशासनिक संपत्ति का 51% स्वामित्व सेना के पास और 49% स्वामित्व आवास मंत्रालय के पास है।

प्रथम चरण-

  • शहर निर्माण के पहले चरण में पहले से ही कुछ 70 मंजिला टावर शामिल है – 
    1. अफ्रीका का सबसे ऊंचा पांच हॉल वाला एक ओपेरा हाउस
    2. एक मेगा मस्जिद 
    3. मध्य पूर्व का सबसे बड़ा कैथेड्रल
  • इस शहर को जोड़ने के लिए पूर्वी काहिरा से एक इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन वर्ष, 2023 में शुरू हुआ था। 
  • एक एलिवेटेड मोनोरेल वर्ष, 2024 की दूसरी तिमाही से शुरू होने वाली है।
  • यहाँ 100,000 तक आवास बन चुके और 1,200 परिवार भी यहां आ चुके हैं।
  • जुलाई, 2023 में सरकारी कर्मचारियों को नए शहर के पहले चरण में बनाए गए मंत्रालयों और कार्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया।

द्वितीय चरण-

  • दूसरे चरण के अंतर्गत 10 किमी लंबे सिंचित पार्क पर भूनिर्माण हो चुका है।
  • इस सिंचित पार्क को "ग्रीन रिवर" कहा जाता है।
  • वर्ष, 2024 के दूसरी तिमाही तक 93,000 सीटों वाले स्टेडियम के साथ एक विशाल खेल क्षेत्र और ओलंपिक सिटी का उद्घाटन किया जाएगा।

नील नदी के जल का उपयोग-

  • नील नदी का जल काहिरा के उपनगर मादी के निकट स्थित एक संयंत्र से दो वर्षों में प्रतिदिन 800,000 क्यूबिक मीटर भेजा जाएगा। 
  • 700,000 क्यूबिक-मीटर के दूसरे संयंत्र की योजना बनाई जा रही है। 
  • दोनों संयंत्र मिलकर नील नदी के पानी में मिस्र के हिस्से का लगभग 1% उपभोग करेंगे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- मिस्र में बन रही नई प्रशानिक राजधानी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यहाँ विश्व का सबसे ऊंचा पांच हॉल वाला एक ओपेरा हाउस बनाया जा रहा है।
  2. इसमें अफ्रीका का सबसे बड़ा कैथेड्रल बनाया जाएगा।
  3. इस नवनिर्मित शहर से होकर ग्रीन रिवर नामक नदी बहती है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही नहीं है/हैं?

(a) केवल एक

(b)केवल दो

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

 प्रश्न- मिस्र में नई प्रशानिक राजधानी का निर्माण काहिरा के आर्थिक विकास और बढ़ती आबादी को समायोजित करने के लिए किया जा रहा है। मूल्यांकन कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR