New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

नई चेतना 3.0 पहल

केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 नवंबर, 2024 को एक माह तक चलने वाले ‘नई चेतना- पहल बदलाव की’ अभियान के तीसरे संस्करण की शुरुआत की। 

नई चेतना 3.0 पहल के बारे में 

  • आयोजक : ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) द्वारा 
  • शामिल भागीदार : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय; स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग; गृह मंत्रालय; पंचायती राज मंत्रालय; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय; युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय; सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और न्याय विभाग 
  • नारा : एक साथ, एक आवाज़, हिंसा के खिलाफ़’

नई चेतना 3.0 पहल के उद्देश्य 

  • लिंग आधारित हिंसा के सभी रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लक्षित कार्रवाई को बढ़ावा देना
  • हिंसा के खिलाफ समुदायों को आवाज उठाने और कार्रवाई की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना
  • समय पर सहायता के लिए समर्थन प्रणालियों तक पहुँच प्रदान करना 
  • स्थानीय संस्थाओं को निर्णायक रूप से कार्य करने के लिए सशक्त बनाना

उपलब्धियां 

  • इस अभियान के पहले संस्करण में 31 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 3.5 करोड़ तथा दूसरे संस्करण में 5.5 करोड़ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। 
  • इसके तहत देश भर में लिंग आधारित हिंसा पर 9 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X