New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पोम्पेई में नई ऐतिहासिक खोज

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक परीक्षा)

संदर्भ 

शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन से इटली स्थित प्राचीन रोमन शहर ‘पोम्पेई’ (Pompeii) के ज्वालामुखीय पीड़ितों के बारे में नई जानकारियाँ सामने आई हैं।

पोम्पेई में ज्वालामुखी विस्फोट 

  • पोम्पेई एवं आसपास का ग्रामीण क्षेत्र 79 ई. में माउंट वेसुवियस के विस्फोट के कारण ज्वालामुखीय राख से भर गया था। इस विस्फोट में हजारों की मौत हो गई और शवों के ऊपर ज्वालामुखीय राख की एक मोटी परत जमा हो गयी थी, जिससे उनका आकार सुरक्षित रहा।
  • 1800 के दशक में पुरातत्वविदों द्वारा निर्मित कास्ट्स (चूने की प्रतिमा) में विघटित शरीरों द्वारा छोड़े गए रिक्त स्थान को भरकर अवशेषों को संरक्षित किया गया था।

नई ऐतिहासिक खोज के बारे में 

  • करंट बायोलॉजी में प्रकाशित यह शोध प्लास्टर कास्ट के भीतर कंकाल अवशेषों से निकाले गए प्राचीन डी.एन.ए. पर निर्भर है जो 79 ई. में माउंट वेसुवियस के विस्फोट में दबे लोगों की पहचान व संबंधों के बारे में लंबे समय से चली आ रही धारणाओं को चुनौती देता है।
  • विद्वानों ने इन कंकालों की जांच के आधार पर पीड़ितों की शारीरिक निकटता, पहनावे व मौत के समय उनकी स्थिति के आधार पर उनके संबंधों का अनुमान लगाने का प्रयास किया है। 
  • पारंपरिक व्याख्याओं में इन कंकालों के मध्य पारिवारिक संबंधों को माना जाता है। 
    • उदाहरण के लिए, सोने का कंगन पहने और बच्चे को पकड़े हुए एक वयस्क को व्यापक रूप से अपने बच्चे के साथ एक माँ माना जाता था। 
  • हालाँकि, अब डी.एन.ए. साक्ष्य से पता चलता है कि यह वयस्क एक असंबंधित पुरुष था जो एक बच्चे को पकड़े हुए था, जो लंबे समय से चली आ रही धारणा को तोड़ता है। 
  • इसी तरह, एक दूसरे से गले मिलते हुए पाए गए दो व्यक्ति, जिन्हें कभी बहनें या माँ एवं बेटी माना जाता था, उनमें एक आनुवंशिक रूप से पुरुष पाया गया।

शोध विधि 

  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय, फ्लोरेंस विश्वविद्यालय और लीपज़िग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी के शोधकर्ताओं सहित अध्ययन दल ने जीर्णोद्धार के दौर से गुजर रहे 86 में से 14 कास्ट का विश्लेषण किया। 
  • टीम ने स्ट्रोंटियम आइसोटोप विश्लेषण के साथ-साथ प्राचीन डी.एन.ए. निष्कर्षण विधियों का उपयोग किया, जिससे व्यक्तियों के लिंग, वंश व आनुवंशिक संबंधों का पता लगाने में मदद मिली।

शोध का महत्त्व 

  • इस शोध के निष्कर्षों का महत्त्व पुरातात्विक डाटा की व्याख्या और प्राचीन समाजों की समझ के लिए महत्वपूर्ण है।
  • आनुवंशिक डाटा को पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के साथ एकीकृत करके यह अध्ययन पोम्पेई के विविध समाज की अधिक सूक्ष्म समझ का पक्षसमर्थन करता है, जो रोमन साम्राज्य की व्यापक महानगरीय प्रकृति का प्रतिबिंब है।
  • डी.एन.ए. के नतीजों से पोम्पेई के लोगों में आनुवंशिक पृष्ठभूमि की एक विस्तृत श्रृंखला का पता चलता है जो इस बात की ओर संकेत करता है कि आबादी मुख्य रूप से पूर्वी भूमध्य सागर से आए अप्रवासियों की वंशज है।
  • आनुवंशिक साक्ष्य सरल नातेदारी कथाओं में जटिलता जोड़ते हैं जो पोम्पेई के पीड़ितों के पिछले विश्लेषणों पर हावी रही हैं। 
  • ये निष्कर्ष पुरातात्विक डेटा की व्याख्या करने के लिए केवल दृश्य और संदर्भपरक संकेतों पर निर्भर रहने के खतरों को दर्शाते हैं। 
  • यह अध्ययन पुरातात्विक पद्धति के भीतर व्यापक बदलावों को भी दर्शाता है, क्योंकि शोधकर्ता प्राचीन जीवन के पुनर्निर्माण के लिए अंतःविषय तकनीकों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR