New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नई आई-स्टेम पहल

चर्चा में क्यों

  • 5 सितंबर को एक नई भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग सुविधाओं का खाका (Indian Science, Technology, Engineering facilities Map : I-STEM) पहल को लांच किया गया।
  • इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाएँ (Women  in Engineering, Science and Technology : WEST) के लिये एक विशेष अभियान प्रारंभ करना है।

प्रमुख बिंदु

  • आई-स्टेम एक राष्ट्रीय वेब पोर्टल है जिसे अनुसंधान उपकरण अथवा सुविधाओं को साझा करने के लिये विकसित किया गया है।
  • इसके तत्वावधान में शिक्षा और उद्योग जगत के बीच, विशेषकर स्टार्टअप में, अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिये कई कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
  • महिलाएँ इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों, जैसे- प्रौद्योगिकी, तकनीक, विज्ञान और उद्यम में अनुसंधान तथा विकास में करियर बनाने के अवसरों की जानकारियां प्राप्त कर सकती हैं।
  • ये अवसर वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन तथा उनकी देखरेख से लेकर, उनके डिज़ाइन और निर्माण तक में करियर विकल्प प्रदान करते हैं।

उद्देश्य

  • ये डब्ल्यू.ई.एस.टी. कार्यक्रम 'स्टेम' पृष्ठभूमि वाली महिलाओं के लिये है। यह उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार पारितंत्र में योगदान देने के लिये सशक्त करेगा। 
  • आई-स्टेम वैज्ञानिक रूप से इच्छुक महिला शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के अग्रणी क्षेत्रों में अनुसंधान के लिये एक पृथक मंच प्रदान करेगा।
  • डब्ल्यू.ई.एस.टी. पहल के तहत कौशल विकास कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पृष्ठभूमि वाली महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इनसे देश के आर.एंड डी. (R&D) इन्फ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण कमियों को दूर किया जा सकेगा। इससे एक करियर अंतराल के बाद इस क्षेत्र में महिलाओं की वापसी सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम का कार्यान्वयन

  • इसके माध्यम से परिष्कृत उपकरणों के रखरखाव और संचालन के लिये महिलाओं को एक उद्यमी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।
  • महिलाओं को ऑनलाइन चर्चा और तत्काल समर्थन के लिये एक सहायता संघ ‘कनेक्ट क्विक्ली’ स्थापित किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR