New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कंगारू छिपकली की नई प्रजाति की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – अगस्त्यगामा एज या उत्तरी कंगारू छिपकली या छोटा ड्रैगन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (जैव-विविधता, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

संदर्भ

  • वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में कंगारू छिपकली की नई प्रजाति की खोज की है।

kangaroo-lizard

प्रमुख बिंदु 

  • इसे तमिलनाडु के शिवगिरी की पहाड़ियों में खोजा गया।
  • यह प्रजाति ए बेडडोमी के बाद अगस्त्यगामा जीनस की दूसरी प्रजाति है।
  • इसका नाम जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन के इवोल्यूशनरी डिस्टिंक्ट एंड ग्लोबली एन्डेंजर्ड (EDGE) कार्यक्रम के नाम पर “अगस्त्यगामा एज या उत्तरी कंगारू छिपकली” पर रखा गया है।

अगस्त्यगामा एज या उत्तरी कंगारू छिपकली:-

lizard

  • यह अगामिडे परिवार से संबंधित है।
  • इसकी अधिकतम थूथन-वेंट लंबाई 4.3 सेमी है।
  • वैज्ञानिको द्वारा छिपकलियों की इस नई प्रजाति को "छोटा ड्रैगन" कहा जा रहा  है।
  • इस प्रजाति को पहली बार वर्ष 2015 में केरल के इडुक्की में महाबली मेंढक की खोज अभियान के दौरान देखा गया था।
  • प्रारम्भ में इसे ए. बेडडोमी माना गया, लेकिन रूपात्मक और आनुवंशिक अंतरों के कारण इसे नई प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है।

विशेषता :-

  • इससे यह अन्य छिपकलियों की तरह पेड़ों एवं पर्वतों पर नहीं चढ़ पाते हैं। 
  • ये अधिकतर स्थलीय होते हैं।
  • यह घने पत्तों एवं कूड़े वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 
  • यह छोटे कीड़ों को खाते हैं।
  • यह अन्य छिपकलियों की अपेक्षा तेजी से दौड़ती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित प्राणीजात पर विचार कीजिए: 

  1. गिरगिट
  2. स्क्वमाटा
  3. कंगारू छिपकली

उपर्युक्त में से कौन पेड़ों एवं पर्वतों पर नहीं चढ़ पाते हैं? 

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X