New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव 2025 : जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों

न्यूयॉर्क सिटी में हाल ही में हुए मेयर चुनावों में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के बारे में

  • न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुनाव अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली शहरी चुनावों में से एक है। 
  • इस पद को अमेरिका के “दूसरे सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पद” के रूप में भी देखा जाता है। 
  • मेयर न केवल शहर के प्रशासन, बल्कि बजट, परिवहन, आवास, शिक्षा, पुलिस और जलवायु नीतियों पर भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

चुनाव प्रक्रिया

  • न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव हर चार वर्ष में होता है।
  • चुनाव प्रत्यक्ष रूप से सीधे नागरिकों के वोट से होता है।
  • उम्मीदवार अक्सर डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन पार्टी से होते हैं, हालांकि स्वतंत्र उम्मीदवार भी भाग लेते हैं।
  • मतगणना के बाद सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार मेयर बनता है।

न्यूयॉर्क मेयर: जोहरान ममदानी

  • नए मेयर जोहरान ममदानी भारतीय मूल के हैं और “डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका (DSA)” के सदस्य भी हैं।
  • ममदानी (50.4% वोट) ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो (41.6% वोट) को पराजित किया, जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।
  • यह जीत अमेरिका में "डेमोक्रेटिक सोशलिज्म" (Democratic Socialism) के विचार को मुख्यधारा की राजनीति में स्थापित करने वाला महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। 
  • ममदानी ने किराया फ्रीज, सार्वभौमिक बाल देखभाल, सार्वजनिक किराना दुकानें, मुफ्त बस सेवा और सस्ती आवास योजना जैसी नीतियों का वादा किया।
  • उनका एजेंडा “डिकमॉडिफिकेशन” (Decommodification) पर आधारित है, यानी आवश्यक मानवीय जरूरतों को बाज़ार के बजाय सामाजिक अधिकार के रूप में स्थापित करना।
  • उन्होंने 90,000 से अधिक स्वयंसेवकों के समर्थन से चुनाव जीता, जो एक सामूहिक आंदोलन की शक्ति को दर्शाता है।

न्यूयॉर्क सिटी के बारे में

न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली महानगर है, जिसे “द बिग एप्पल” के नाम से भी जाना जाता है।

जनसंख्या 

  • न्यूयॉर्क सिटी की आबादी लगभग 8.5 मिलियन (85 लाख) है।
  • इसकी जनसंख्या अमेरिका के 40 से अधिक राज्यों से भी अधिक है।

बजट 

  • न्यूयॉर्क सिटी का वार्षिक बजट 100 अरब डॉलर से अधिक है।
  • यह दुनिया के सबसे बड़े नगर निगम बजटों में से एक है।

जलवायु

  • न्यूयॉर्क की जलवायु आर्द्र महाद्वीपीय (Humid Continental) प्रकार की है।
  • गर्मियाँ गर्म और आर्द्र होती हैं, जबकि सर्दियाँ ठंडी और बर्फीली होती हैं।
  • जलवायु परिवर्तन और समुद्री स्तर वृद्धि जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

अर्थव्यवस्था

  • न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
  • यह एक प्रमुख वित्तीय केंद्र है, जहाँ वॉल स्ट्रीट स्थित है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र (UN) के मुख्यालय का घर है।
  • पाँच नगरों में विभाजित- मैनहैटन, ब्रुकलिन, क्वींस, ब्रॉन्क्स और स्टेटन आइलैंड।
  • यह अमेरिका की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाती है।
  • यहाँ विश्व की सबसे बड़ी मेट्रो रेल प्रणाली है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR