New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नाइट स्काई अभयारण्य (Night Sky Sanctuary)

प्रारम्भिक परीक्षा – नाइट स्काई अभयारण्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बेंगलुरु के सहयोग से लद्दाख में दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई सेंचुरी (अभयारण्य) स्थापित किया जायेगा।

Night-Sky-Century

प्रमुख बिंदु :-

  • डार्क स्काई रिजर्व को पूर्वी लद्दाख के लेह जिले के हानले गांव मे चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से के रूप में स्थापित किया जायेगा।
  • यह अभयारण्य चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के अंदर लगभग 1,073 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत होगा। 

नाइट स्काई अभयारण्य (Night Sky Sanctuary)

  • यह अभयारण्य एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र है,जहां दूरबीन के जरिये रात के समय आसमान के खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है।
  • इस अभयारण्य को लद्दाख के हानले में स्थापित करने का मुख्य कारण अत्यधिक ऊँचाई, ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र एवं प्रदूषण मुक्त क्षेत्र का होना है। 
  • यहां साल भर साफ आसमान और शुष्क मौसम परिस्थितियां रहती हैं और मानवीय व्यवधान नहीं होता है।जिससे आसमान में खूबसूरत नजारों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

विशेषता :-

  • यह अभयारण्य ऑप्टिकल, इंफ्रा रेड और गामा-रे दूरबीन के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे स्थलों में से एक उपयुक्त स्थल है। 
  • इस कारण से यह अभयारण्य भारत में खगोल-पर्यटन को बढ़ावा देने और अर्थवयवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक होगा।  
  • इस अभयारण्य के पास समुद्र तल से करीब 4500 मीटर की ऊंचाई पर हानले में भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के भारतीय खगोलीय वेधशाला में विश्व की दूसरी सबसे ऊंची आप्टिकल टेलीस्कोप लगाई गई है।
  • इस अभयारण्य के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) ने एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • ये सभी हितधारक वैज्ञानिक अवलोकन और प्राकृतिक आकाशीय स्थिति के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले प्रकाश प्रदूषण और रोशनी से अभयारण्य के संरक्षण की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

लद्दाख:- 

Ladakh

  • अगस्त 2019 में, भारत की संसद ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 पारित किया जिसके द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को लद्दाख एक केन्द्र शासित प्रदेश बन गया। 
  • लद्दाख क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश है। 
  • लद्दाख सबसे कम आबादी वाला केन्द्र शासित प्रदेश है। 
  • इसके दो जिले लेह एवं कारगिल हैं। इसकी राजधानी लेह है।
  • यह उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के मध्य में स्थित है। 
  • यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है। 
  • भारत, पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे वाले भाग गिलगित बाल्तिस्तान और अक्साई चिन को भी इसका भाग मानता है। 
  • यह पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में जम्मू और कश्मीर और उत्तर पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्तिस्तान से घिरा हुआ है। 
  • यह काराकोरम रेंज में सियाचिन ग्लेशियर से लेकर उत्तर में दक्षिण में मुख्य महान हिमालय तक विस्तृत है।

केंद्र सरकार द्वारा लद्दाख के विकास में किये जा रहे प्रमुख कार्य:- 

  • लद्दाख में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर तीन औषधीय पौधों की व्यावसायिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें "संजीवनी बूटी" भी शामिल है, जिसे स्थानीय रूप से "सोला" के नाम से जाना जाता है, जिसमें बहुत अधिक जीवन रक्षक और चिकित्सीय गुण पाए जाते हैं।
  • लद्दाख के जीआई-टैग प्राप्त उत्पादों में सीबकथॉर्न, रकत्से कारपोप्रिकॉट्स, लद्दाख की लकड़ी की नक्काशी और पश्मीना ऊन आदि हैं।
  • केंद्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) "लेह बेरी' की कृषि को बढ़ावा दे रहा है, जो ठंडे रेगिस्तान का एक विशेष खाद्य उत्पाद है। सीबकथॉर्न "लेह बेरी" का प्रमुख स्रोत है।
  • यह लद्दाख की प्रसिद्ध खुबानी दुबई में निर्यात की जा रही है।
  • परमाणु ऊर्जा विभाग फलों और सब्जियों के संरक्षण/शेल्फ जीवन विस्तार के लिए गामा विकिरण प्रौद्योगिकी के लिए केंद्र शासित प्रदेश में सुविधाएं स्थापित करेगा। 
  • "कार्बन न्यूट्रल" लद्दाख के लिए कार्य योजना के विकास के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 50 करोड़ का विशेष विकास पैकेज दिया जा रहा है जो विभिन्न परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहायक होगी।
  • "यह अपनी तरह का पहला रोडमैप है जो विशेष रूप से लद्दाख क्षेत्र को समर्पित है।"
  • UPSC की सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने के लिए डीओपीटी द्वारा लेह में एक विशेष परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। 
  • वर्तमान में SSC, RRB और IBPS के माध्यम से सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के लिए लेह और कारगिल में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) भी आयोजित की जा रही है।
  • स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए लद्दाख में पर्यटन, बर्फ की मूर्तिकला एवं अन्य उत्पादों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भारत में दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई सेंचुरी (अभयारण्य) कहाँ पर स्थापित किया जायेगा?

(a)  दिल्ली

(b)  लद्दाख 

(c)  उत्तराखंड

(d)  जम्मू-कश्मीर 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- नाइट स्काई अभयारण्य क्या है? इसके महत्व की व्याख्या कीजिए।  

स्रोत: PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR