New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

NIRF इंडिया रैंकिंग-2024

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘इंडिया रैंकिंग-2024’ जारी किया। इसमें वर्ष 2015 में शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस उद्देश्य के लिए तैयार किए गए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (National Institute Ranking Framework : NIRF) का उपयोग किया गया है। 

क्या है इंडिया रैंकिंग-2024  

  • यह भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग का लगातार 9वां संस्करण है। इंडिया रैंकिंग के 2024 संस्करण के विशिष्ट बिंदु इस प्रकार हैं :
    • तीन नई श्रेणियों अर्थात् राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय, मुक्त विश्वविद्यालय और कौशल विश्वविद्यालय की शुरुआत
    • एन.आई.आर.एफ. ढाँचे का उपयोग करके इंडिया रैंकिंग में ‘नवाचार’ रैंकिंग का एकीकरण
  • तीन श्रेणियों अर्थात् मुक्त विश्वविद्यालय, राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय और कौशल विश्वविद्यालय को जोड़ने के साथ इंडिया रैंकिंग का मौजूदा पोर्टफोलियो बढ़कर 16 श्रेणियों व विषयों तक पहुंच गया है।
  • इंडिया रैंकिंग-2016 में विश्वविद्यालयों के साथ-साथ तीन विषय-विशिष्ट रैंकिंग अर्थात् इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं फार्मेसी के लिए रैंकिंग की घोषणा की गई थी।

मापदंड मानक 

  • एन.आई.आर.एफ. में चिह्नित किए गए मापदंडों की पाँच व्यापक श्रेणियां हैं :

क्रम संख्या

मापदंड

भारांश

शिक्षण, सीखना एवं संसाधन

30%

अनुसंधान एवं पेशेवर कार्यप्रणाली

30%

स्नातक परिणाम

20%

संपर्क एवं समावेशिता

10%

धारणा

10%

इंडिया रैंकिंग-2024 के मुख्य निष्कर्ष 

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने लगातार छठे वर्ष समग्र श्रेणी में और इंजीनियरिंग में भी लगातार 9वें वर्ष अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।
  • चेन्नई का सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज लगातार तीसरे वर्ष दंत चिकित्सा विषय में शीर्ष स्थान पर है।
  • कॉलेज श्रेणी में हिंदू कॉलेज ने लगातार सात वर्षों से शीर्ष पर विद्यमान मिरांडा हाउस को प्रतिस्थापित कर दिया है। 
  • दिल्ली के कॉलेजों ने कॉलेजों की रैंकिंग में दबदबा बनाए रखा है। शीर्ष 10 में से 6 कॉलेज दिल्ली के ही हैं।

श्रेणी

शीर्ष संस्थान

राज्य 

समग्र

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

चेन्नई, तमिलनाडु

विश्वविद्यालय

भारतीय विज्ञान संस्थान

बेंगलुरु, कर्नाटक

राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय

अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई  

चेन्नई तमिलनाडु

मुक्त विश्वविद्यालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली 

दिल्ली

कौशल विश्वविद्यालय

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  

पुणे, महाराष्ट्र

कॉलेज

हिंदू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

दिल्ली

अनुसंधान संस्थान

भारतीय विज्ञान संस्थान

बेंगलुरु, कर्नाटक

नवाचार संस्थान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

मुंबई, महाराष्ट्र

इंजीनियरिंग

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

चेन्नई, तमिलनाडु

प्रबंधन

भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद 

अहमदाबाद, गुजरात

फार्मेसी

जामिया हमदर्द 

दिल्ली

वास्तुकला एवं नियोजन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की 

उत्तराखंड

विधि

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी 

बेंगलुरु, कर्नाटक

चिकित्सा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)

दिल्ली 

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान 

दिल्ली 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X