New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

नोबेल पुरस्कार, 2022

चर्चा में क्यों

हाल ही में, वर्ष 2022 के लिये 3 से 10 अक्तूबर के दौरान छह श्रेणियों के अंतर्गत नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गयी। 

प्रमुख बिंदु

nobel-prize-2022

  • प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह के प्रथम सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। 
  • ये पुरस्कार एक निश्चित क्रम में प्रदान किये जाते है, जो इस प्रकार है- सोमवार को चिकित्सा, मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन, गुरूवार को साहित्य, शुक्रवार को शांति एवं सोमवार को अर्थशास्त्र।
  • विदित है कि शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो (नॉर्वे) में जबकि अन्य सभी नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में प्रदान किये जाते हैं।
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन चार संस्थाओं के द्वारा किया जाता है – 
    • द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज – भौतिकी, रसायन और आर्थिक विज्ञान
    • द नोबेल असेंबली एट करोलिंस्का इंस्टिट्यूट – चिकित्सा विज्ञान
    • द स्वीडिश एकेडमी – साहित्य
    • द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी  –   शांति पुरुस्कार
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर अर्थात अल्फ्रेड नोबेल की पूण्यतिथि पर डिप्लोमा और स्वर्ण पदक के साथ प्रदान किये जाते हैं।

वर्ष 2022 के लिये पुरस्कार

savante-paabo

चिकित्सा

  • इस वर्ष चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक ‘स्वंते पाबो’ को प्रदान किया गया है।  
  • यह पुरस्कार विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों के लिये प्रदान किया गया है।
  • इनकी प्रमुख उपलब्धियों में विलुप्त मानव प्रजातियों और आधुनिक मनुष्यों के बीच की कड़ी को प्रकट करने के लिये एक संपूर्ण निएंडरथल जीनोम का अनुक्रमण शामिल है।

भौतिकी 

  • इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों फ़्रांस के एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ. क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटोन ज़िलिंगर’ को प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार क्वांटम यांत्रिकी के क्षेत्र में प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत ‘उलझे हुए फोटॉनों के प्रयोगों, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना (Establishing the violation of Bell inequalities) और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान’ पर कार्य किया गया है।

nobel-prize

रसायन 

  • वर्ष 2022 के लिये यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के कैरोलिन बर्टोज़ी एवं बैरी शार्पलेस तथा डेनमार्क के मोर्टन मेल्डाल को प्रदान किया गया है। 
  • यह पुरस्कार ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास’ के लिये दिया गया है।
  • क्लिक केमिस्ट्री का उपयोग फार्मास्यूटिकल्स के विकास में डी.एन.ए. मैपिंग तथा अधिक उपयुक्त सामग्री बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। बायोऑर्थोगोनल अभिक्रियाओं का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने कैंसर फार्मास्यूटिकल्स के लक्ष्यीकरण में सुधार किया है।
  • विदित है कि बैरी शार्पलेस को इससे पूर्व वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। इन्हें 'क्लिक केमिस्ट्री' की अवधारणा के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है।

noble-prize-physics

साहित्य

  • इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध फ़्रांसीसी संस्मरणकार ‘एनी अर्नाक्स’ को प्रदान किया गया है। 
  • इनके प्रसिद्ध संस्मरण लेस एनीस (द इयर्स) में द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक पश्चात् फ्रांसीसी समाज के विस्तृत चित्र को दिखाया गया है। ए मैन्स प्लेस, ए गर्ल्स स्टोरी और आई रिमेन इन डार्कनेस इनकी कुछ अन्य चर्चित कृतियाँ है।

शांति पुरस्कार

  • इस वर्ष शांति के लिये नोबेल पुरस्कार 1 व्यक्ति सहित 2 संस्थाओं को प्रदान किया गया है। इसमें बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूस एवं यूक्रेन के मानवाधिकार संगठनों क्रमशः मेमोरियल एवं सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज शामिल हैं।
  • वर्ष 1987 में स्थापित रूसी मानवाधिकार संगठन, मेमोरियल के संस्थापकों में आंद्रेई सखारोव एवं स्वेतलाना गन्नुशकिना शामिल है। विदित है कि आंद्रेई सखारोव को 1975 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

noble-prize-peace

आर्थिक विज्ञान

  • इस वर्ष यह पुरस्कार तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डाइबविगको प्रदान किया गया है। 
  • इन्हें यह पुरस्कार बैंकों और वित्तीय संकट पर शोध के लिये लिये प्रदान किया गया है।

noble-prize-economy

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR