New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नदजीबी नोटबुक  ('Notebook on Rivers')

प्रारम्भिक परीक्षा – नदजीबी नोटबुक (Nadijibir Notebook)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों 

  • भारत की नदियों पर एक पुस्तक को हाल ही में पश्चिम बंगाल में एक प्रसिद्ध साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Notebook-on-Rivers

प्रमुख बिंदु 

  • यह पुस्तक लेखक और नदी वैज्ञानिक सुप्रतिम कर्मकार के द्वारा लिखी गई है।
  • इस पुस्तक को बंगाली भाषा में वर्ष 2022 में प्रकाशित किया गया था 
  • इस पुस्तक को 18 नवंबर 2023 को बांग्ला अकादमी के द्वारा चट्टोपाध्याय साहित्य सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया था।

नदजीबी नोटबुक की विशेषता : 

  • यह पुस्तक भारत की नदियों, उनकी पारिस्थितिकी और उनके पुनर्जीवन के लिए किये जा रहे कार्यों से संबंधित है।
  • इस पुस्तक में पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय नदियों जैसे-अजोय, अंजना, अलोकानंद, इचामती, गंगा, चूर्णी, तीस्ता जैसी नदियों और लुप्त हो चुकी कुछ नदियों का भी उल्लेख किया गया है। 
  • ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गैर-काल्पनिक किताब को साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • यह पुस्तक बांधों के निर्माण, जल विद्युत परियोजनाओं और नदियों के किनारे के कटाव सहित कई अन्य मुद्दों से संबंधित है। 
  • इस पुस्तक में नदियों की पारिस्थितिकी के साथ-साथ उनके तटों पर रहने वाले लोगों के जीवन से संबंधित मानचित्र, तस्वीरें और चार्ट शामिल हैं।

श्री कर्माकर:

  • इन्होंने नदियों और क्षेत्र से संबंधित सामाजिक-पारिस्थितिकी पर कई किताबें लिखी हैं।
  • इनकी प्रसिद्ध रचनाओं में वर्ष 2018 में प्रकाशित जलानगी पारेर ब्रिटान्टो ('जलांगी के तट पर कहानियाँ'), और वर्ष 2021 में प्रकाशित जगधात्री उत्सव संधाने ('देवी जगधात्री की उत्पत्ति की खोज में') हैं।

चट्टोपाध्याय साहित्य सम्मान :

  • यह सम्मान नमिता चट्टोपाध्याय के सम्मान में दिया जाता है जो एक प्रसिद्ध साहित्यिक आलोचक थीं 
  • इस सम्मान की स्थापना में नमिता चट्टोपाध्याय के परिवार के सदस्यों द्वारा लगभग 12 वर्ष  पहले की गई थी। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में बांग्ला अकादमी के द्वारा चट्टोपाध्याय साहित्य सम्मान 2023 से किस पुस्तक को सम्मानित किया गया है?                                             

(a) जलानगी पारेर ब्रिटान्टो

(b) जगधात्री उत्सव संधाने 

(c) नदजीबी नोटबुक 

(d) चार पंच जॉन बन्धु

उत्तर : (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X