New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अब BRICS में होंगे कुल 10 देश

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, BRICS
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ:

वर्ष 2024 की BRICS की अध्यक्षता मिलते ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जानकारी दी कि अब यह समूह 10 देशों का संगठन बन गया है, जिसमें 5 नए सदस्य आधिकारिक तौर पर शामिल हुए हैं।

brics

प्रमुख बिंदु:

  • 2023 में जोहान्सबर्ग में अर्जेंटीना सहित छह देशों को इस समूह में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • विगत दिनों में अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने अपने देश को ब्रिक्स का सदस्य बनने का प्रस्ताव वापस लेने की घोषणा की थी।
  • अब सिर्फ 5 नए पूर्ण सदस्य ब्रिक्स में शामिल हुए हैं; वे मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हैं।
  • रूस के राष्ट्रपति ने बताया कि यह समूह अब 10 देशों का संगठन बन गया है।

ब्रिक्स के बारे में:

  • इसे सितंबर 2006 में स्थापित किया गया था। 
  • शुरुआत में इसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल थे।
  • इसे मूल रूप से ब्रिक नाम दिया गया था।
  • दक्षिण अफ्रीका सितंबर 2010 में शामिल हुआ।
  • इसका नाम बदलकर ब्रिक्स (BRICS )कर दिया गया।(B-Brazil, R-Russia, I-India, C-China और S-South Africa)
  • इसका मुख्यालय चीन के शंघाई में है।
  • संगठन की अध्यक्षता BRICS के अल्फाबेट के क्रमानुसार सदस्यों के बीच प्रतिवर्ष बदलती है।
  • ब्रिक्स का प्रतिनिधत्व:
    • वैश्विक आबादी का 41%
    • वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24%
    • वैश्विक व्यापार का 16%

ब्रिक्स नाम दिया:

  • एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'निल ने गढ़ा था, जो BRIC था।
  • इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 2001 में अपने शोधपत्र में किया था।
  • उस शोधपत्र का शीर्षक था, " Building Better Global Economic BRICs".

BRIC

ब्रिक्स का उद्देश्य: 

यह तीन स्तंभों पर आधारित है-

  • राजनीतिक और सुरक्षा:
    • वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा
    • वैश्विक राजनीतिक क्षेत्र में विकास 
    • बहुपक्षीय मुद्दों पर सहयोग और संवाद
  • आर्थिक और वित्तीय:
    • आर्थिक वृद्धि और विकास के सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना
    • व्यापार, कृषि, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और बैंकिंग आदि क्षेत्रों में सहयोग करना
  • सांस्कृतिक और लोगों से लोगों का आदान-प्रदान:
    • सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल, व्यवसाय में अंतर-ब्रिक्स लोगों के बीच संपर्क को समृद्ध करना

ब्रिक्स की उपलब्धियां: 

  • यह समूह दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है।
  • इसे विश्लेषकों ने 21वीं सदी के 'वैश्वीकरण का वास्तुकार' तक कहा है।
  • इसके माध्यम से एक आकस्मिक रिजर्व व्यवस्था स्थापित की गई है।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक का गठन इसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।

brics-flag

ब्रिक्स के महत्वपूर्ण शिखर सम्मलेन:

  • ब्रिक देशों की पहली आधिकारिक बैठक 16 जून 2009 को रूस में हुई थी।
  • भारत ने वर्ष 2021 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।
  • कोविड काल में 2020, 2021 और 2022 के यह सम्मलेन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुए थे।
  • वर्ष 2023 में ब्रिक्स का 15वां शिखर सम्मेलन 22-24 अगस्त को दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित हुआ।

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन देश BRICS  (ब्रिक्स) संगठन के पूर्ण सदस्य बन गए?

  1. मिस्र
  2. इथियोपिया
  3. ईरान
  4. सऊदी अरब
  5. संयुक्त अरब अमीरात
  6. अर्जेंटीना
  7. ईराक

कूट:

 (a) 1,2,3,4 और 6

 (b) 2,3,5 और 6

(c) 1,5,6 और 7 

(d)

1,2,3,4 और 5 

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: ब्रिक्स (BRICS) संगठन के बारे में बताते हुए इसके उद्देश्यों और उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X