New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ओल डोइन्यो लेंगई ज्वालामुखी

पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, ओल डोइन्यो लेंगाई (Ol Doinyo Lengai) ज्वालामुखी विगत 10 वर्षों से तेज़ी से धंस रहा है। 

ओल डोइन्यो लेंगई ज्वालामुखी के बारे में 

  • भौगोलिक अवस्थिति : नैट्रॉन झील के दक्षिणी तट पर तंजानिया में स्थित एक स्ट्रैटोवोलकानो (Stratovolcano)
    • यह पूर्वी अफ़्रीकी भ्रंश प्रणाली के किनारे स्थित कई ज्वालामुखियों में से एक है।
  • स्थानीय नाम : स्थानीय मासाई लोगों द्वारा ‘ईश्वर के पर्वत’ के रूप में नामित 
  • विशेषता : नैट्रोकार्बोनेटाइट्स लावा वाला दुनिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी
    • नैट्रोकार्बोनेटाइट्स लावा अत्यंत चिपचिपा प्रकार का मैग्मा होता है जो सोडियम, पोटेशियम एवं कैल्शियम कार्बोनेट से समृद्ध होता है किंतु इसमें सिलिकॉन की मात्रा कम पाई जाती है।
    •  कार्बोनेटाइट मैग्मा सामान्य पानी की तरह प्रवाहित होता है।
  • इस ज्वालामुखी के एक से अधिक सक्रिय केंद्र हैं। ओल डोइन्यो लेंगाई के उपजाऊ निचले क्षेत्रों पर अंगूर एवं खट्टे फलों के बागान स्थित हैं।
  • सैटेलाइट डाटा के अनुसार ओल डोइन्यो लेंगाई प्रति वर्ष लगभग 3.6 सेमी. की दर से धंस रहा है। 

ज्वालामुखी धंसाव का कारण 

  • इस घटना का कारण ज्वालामुखी के दो क्रेटर में से एक के नीचे खाली जलाशय का होना हो सकता है। 
  • यह भंडार ज्वालामुखी से तीन किमी. या उससे अधिक नीचे स्थित एक बड़े मैग्मा भंडार से जुड़ा हो सकता है।

नैट्रॉन झील

  • अवस्थिति : तंजानिया-केन्या सीमा पर 
    • यह ग्रेगरी रिफ्ट (Gregory Rift) में स्थित है, जो पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट की पूर्वी शाखा है।
  • रामसर साइट : वर्ष 2001 में तंजानिया की लेक नैट्रॉन बेसिन रामसर सूची में शामिल
  • विशिष्टता : लेक नैट्रॉन में गर्म पानी, लवण, कास्टिक सोडा एवं मैग्नेसाइट जमाव की एक अनूठी संरचना विद्यमान 
  • पर्यावरणीय महत्त्व : अफ्रीका के लेसर फ्लेमिंगो के लिए एकमात्र नियमित प्रजनन क्षेत्र
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR