New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ओनाटुकारा तिल (Onattukara sesame)

प्रारम्भिक परीक्षा – ओनाटुकारा तिल (Onattukara sesame)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों 

  • केरल सरकार के द्वारा केरल के अलाप्पुझा जिले में जीआई टैग प्राप्त ओनाटुकारा की खेती का विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Onattukara-sesame                                       

प्रमुख बिंदु  

  • केरल सरकार ने थेक्केकरा कृषि भवन सीमा के अंतर्गत आने वाले खेतों और घरों में समान रूप से ओनाटुकारा तिल उगाने के लिए एक प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। 
  • इसके लिए थेक्केकरा ग्राम पंचायत ने तिल की खेती के लिए किसानों को प्रति एकड़ 40 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देगी।
  • यह परियोजना, एक संयुक्त पहल है जिसमें निम्न शामिल हैं- कैल कृषि भवन, ओनाटुकारा विकास एजेंसी (ओवीए), ओनाटुकारा क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान स्टेशन (ओआरएआरएस), कृषि विज्ञान केंद्र, कायमकुलम, और मवेलिकारा थेककेकरा पंचायत।
  • ओनाटुकारा तिल कृषि वर्तमान में अलाप्पुझा, कोल्लम और पथानामथिट्टा के तीन जिलों में 43 स्थानीय निकायों द्वारा लगभग 600 हेक्टेयर में की जाती है।

विशेषता ओनाटुकारा तिल

  • इस तिल में विटामिन ई(E) और एंटीऑक्सीडेंट उच्च स्तर पर पाए जाते हैं। 
  • इसके अतिरिक्त इसमें ओलिक एसिड, लिनोलिक एसिड, पामिटोलिक एसिड आदि भी पाए जाते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं।
  • इसका तेल अपने अद्वितीय स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है। 
  • यह तिल हृदय से संबंधित रोगों के लिए काफी लाभदायक है।
  • ओनाटुकारा तिल को दिसंबर 2022 में जीआई टैग प्रदान किया गया।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- केरल सरकार के द्वारा अलाप्पुझा जिले में जीआई टैग प्राप्त किस तिल की खेती का विस्तार किया जा रहा है?                                             

(a) अट्टापडी अट्टुकोम्बु अवारा

(b) अट्टापडी थुवारा 

(c) ओनाटुकारा तिल 

(d) कोडुंगल्लूर पोट्टुवेलारी

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ओनाटुकारा क्या है? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X