New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

एक स्टेशन, एक उत्पाद (One Station, One Product)

प्रारंभिक परीक्षा – एक स्टेशन, एक उत्पाद (One Station, One Product)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

प्रधानमंत्री ने दक्षिण रेलवे के लिए 205 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' स्टॉल का 12 मार्च,2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया।

one-station-one-product

एक स्टेशन, एक उत्पाद:

  • एक स्टेशन, एक उत्पाद (OSOP) योजना भारत सरकार के 'लोकल फॉर वोकल' दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। 
  • यह स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के लिए एक बाजार प्रदान करती है और समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए अतिरिक्त आय सृजन के अवसर पैदा करती है
  • भारतीय रेलवे एक स्टेशन एक उत्पाद योजना 2024 लागू कर रहा है। 
  • एक स्टेशन एक उत्पाद योजना योजना के तहत स्वदेशी/स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने, बेचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन, एक उत्पाद (OSOP) आउटलेट आवंटित किए जा रहे हैं।
  • इसे एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के उद्देश्यों को पूरा करने वाले सभी आवेदकों को रोटेशन के आधार पर आवंटन किया जाता है।
  • पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना पहले मार्च 2022 में शुरू की गई थी।

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के उद्देश्य:

  • रेलवे स्टेशनों पर विशिष्ट रूप से डिज़ाइन किए गए स्वदेशी/स्थानीय उत्पादों के लिए बिक्री आउटलेट प्रदान करना।
  • स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों और शिल्प को प्रोत्साहित करना।
  • स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों/हथकरघा बुनकरों, आदिवासियों आदि को आजीविका के लिए रेलवे प्लेटफार्मों पर स्टालों के लिए निर्धारित स्थान के माध्यम से एक विपणन चैनल प्रदान करना। 
  • क्षेत्र विशेष की स्थानीय वस्तुओं, हस्तशिल्प, कलाकृतियों, हथकरघा आदि को बढ़ावा देना। 

एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उपलब्ध उत्पादों की सूची:

  • कलाकृतियाँ,
  • हस्तशिल्प,
  • कपड़ा,
  • हथकरघा
  • खिलौने
  • चर्म उत्पाद
  • पारंपरिक उपकरण
  • उपकरण
  • वस्त्र,
  • रत्न और आभूषण,
  • स्थानीय रूप से प्रसंस्कृत या उगाए गए खाद्य उत्पाद।

मुख्य विशेषता:

  • यह रेलवे की नाममात्र राशि के लिए उत्पाद बेचने की योजना है ।
  • इसके माध्यम से 15 दिन बाद कियोस्क अन्य मूर्तियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा।
  • दुकानों का आवंटन एक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिससे योजना के उद्देश्यों को पूरा करने वाले आवेदकों को अवसरों का उचित वितरण सुनिश्चित होता है।
  • इसके माध्यम से हस्तशिल्प, चाट-पकौड़ी, लजीज व्यंजन, खिलौने जैसे स्थानीय उत्पाद को उपलब्ध करना है।
  • एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत हस्तशिल्प, शिल्पकला, टैक्सटाइल्स और हैंडलूम, ट्रेडिशनल गारमेंट्स, स्थानीय कृषि उत्पाद, कॉमर्स फूड की श्रेणी को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. प्रधानमंत्री ने दक्षिण रेलवे के लिए 205 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' स्टॉल का 12 मार्च,2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया।
  2. इस पहल का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से आजीविका के अवसर प्रदान करना  है जिसमें स्थानीय कारीगरों जैसे:कुम्हार, बुनकर, हथकरघा बुनकर, शिल्पकार और अन्य शामिल हैं।
  3. 25 मार्च, 2022 को पायलट प्रोजेक्ट केरूप में शुरू किया गया था।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: एक स्टेशन, एक उत्पाद क्या है ? इसके प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

 स्रोत: THE HINDU 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X