New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

ऑपरेशन अजय (Operation Ajay)

प्रारंभिक परीक्षा ऑपरेशन अजय(Operation Ajay)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2,3  

चर्चा में क्यों

 भारत ने संघर्षग्रस्त इज़राइल से भारतीय  नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया।

Operation-ajay

प्रमुख बिंदु 

  • इजरायल में फंसे भारतीय नागिरकों के लिए भारत लाने के लिए  सरकार ने 11 अक्टूबर 2023 को ऑपरेशन अजय की घोषणा की।
  • ऑपरेशन अजय' के तहत पहली चार्टर उड़ान, इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा।
  • यह ऑपरेशन कावेरी के बाद वर्ष का दूसरा अभियान है, ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया था।
  • ऑपरेशन अजय शुरू करने का निर्णय इज़राइल में हाल के संघर्षों के कारण लिया गया है जिसमें इज़राइल पर हमास का हमला और उसके बाद गाजा पट्टी पर सैन्य हमला शामिल है।

भारत के विभिन्न ऑपरेशन:

  • ऑपरेशन दोस्त 2023- तुर्की-सीरिया में भूकंप
  • ऑपरेशन गंगा 2022 -रूस और यूक्रेन के बीच तनाव
  • वंदे भारत 2020-कोविड-19 महामारी
  • ऑपरेशन समुद्र सेतु 2020- कोविड-19 महामारी
  • ब्रुसेल्स 2016 - आतंकवादी हमलों के समय निकासी
  • ऑपरेशन राहत 2015- यमन में संघर्ष
  • ऑपरेशन मैत्री 2015- नेपाल भूकंप
  • ऑपरेशन सेफ होमकमिंग 2011- लीबिया में संघर्ष
  • ऑपरेशन सुकून 2006- लेबनान में संघर्ष
  • 1990 कुवैत एयरलिफ्ट- 1990 मेंइराक द्वारा कुवैत पर आक्रमण के समय 

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत ने संघर्षग्रस्त इज़राइल से भारतीय  नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया।
  2. ऑपरेशन सेफ होमकमिंग 2011 में लीबिया में संघर्ष के समय चलाया गया था।
  3. ऑपरेशन राहत 2017 का संबंध  यमन में संघर्ष से है ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक   

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत द्वारा चलाए जा रहे संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों के रणनीतिक महत्त्व का विश्लेषण कीजिए।

स्रोत: टाइम्स ऑफ़ इंडिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X