New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

ऑपरेशन कवच

संदर्भ -

  • पुलिस की छापेमारी और लगातार कार्रवाई के डर से तस्करों को शहर में नशीली दवाओं की तस्करी के नए तरीके ईजाद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) के अनुसार, तस्कर अब महिलाओं और बच्चों वाली कारों का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजधानी(दिल्ली) में तस्करी के लिए कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु-

  • मई 2023 में नशीली दवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' प्रारंभ किया था।
  • विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि 'ऑपरेशन कवच' के तहत नशीली दवाओं के कई सफल भंडाफोड़ के बाद शहर में कम मात्रा में नशीली दवाएं भेजी जा रही हैं।
  •  मई 2023 में नशीली दवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' प्रारंभ किया था।
  • विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली में अधिकांश मारिजुआना आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्यों से आता है। वहीं, हेरोइन की तस्करी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, जैसे- बरेली और बदायूँ तथा मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर से की जाती है।
  • उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों से भी मादक पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। हालाँकि, सबसे बड़ी खेप हमेशा समुद्री मार्ग से विदेशों से आती है, जिसके बाद उन्हें पूरे देश में वितरित किया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी दिवस प्रति वर्ष 26 जून को मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा 12 से 26 जून तक "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में तस्करों के विरूद्ध ‘ऑपरेशन कवच’ प्रारंभ किया गया है?

(a) हरियाणा

(b) पंजाब

(c) दिल्ली

(d) पुडुचेरी

उत्तर - (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR