New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

ऑपरेशन सजग (Operation Sajag)

प्रारंभिक परीक्षा- ऑपरेशन सजग (Operation Sajag)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

भारतीय तटरक्षक द्वारा पश्चिमी समुद्री तट पर तटीय सुरक्षा अभ्यास 'ऑपरेशन सजग' का आयोजन किया गया।

Operation-sajag

प्रमुख बिंदु :

  • ऑपरेशन सजग तटीय सुरक्षा को बढ़ाने वाले सभी हितधारकों को शामिल करने के लिए संचालित किया गया एक अभ्यास है।
  • इसका आयोजन भारतीय तटरक्षक द्वारा 18 सितंबर 2023 को पश्चिमी समुद्री तट पर किया गया।
  • यह समुद्री अभ्यास तटीय सुरक्षा तंत्र के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करता है और मछुआरों के बीच जागरूकता लाता है।
  • इस अभ्यास के दौरान समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं, नावों और छोटे जहाजों के आवश्यक दस्तावेजों तथा चालक दल को जारी किये गए पास की व्यापक जांच एवं सत्यापन किया गया।
  • इस अभ्यास में सीमा शुल्क, समुद्री पुलिस, बंदरगाह और भारतीय नौसेना सहित कुल 118 जहाजों ने भाग लिया।
  • इस अभ्यास में तटीय सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से  मछुआरों के लिए बायोमेट्रिक कार्ड जारी करने, प्रत्येक राज्य के अनुसार मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रंग कोडिंग की गयी।
  • मछली उतारने वाले केंद्रों की व्यवस्था और प्रवेश/निकास जांच बिंदुओं पर पूर्ण नियंत्रण व तटीय मानचित्रण जैसे कई उपाय शामिल किए गए हैं।
  • इसके अलावा अभ्यास में सुरक्षा एजेंसियों के लिए विशिष्ट समुद्री बैंड आवृत्ति नामित करने, भारतीय तट रक्षक द्वारा समुद्री पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण आदि भी शामिल रहा।
  • सुरक्षा एजेंसियों को बायोमेट्रिक कार्ड रीडर भी जारी किए गए हैं।नौकाओं की निगरानी के अलावा, तटीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत द्वीपों की सुरक्षा और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों को संस्थागत बनाया गया है।
  • यह अभ्यास महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परिणाम को सामने लाने, तटीय सुरक्षा में प्राप्त हुए रुझानों को प्रस्तुत करने और विभिन्न तटीय सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन को सत्यापित करने में सक्षम बनाता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारतीय तटरक्षक द्वारा 18 सितंबर 2023 को पश्चिमी समुद्री तट पर किया गया।
  2. यह समुद्री अभ्यास तटीय सुरक्षा तंत्र के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करता है और मछुआरों के बीच जागरूकता लाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ऑपरेशन सजग  क्या है? इस ऑपरेशन के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: pib 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR