New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ओटीटी प्लेटफॉर्म एवं ट्राई (OTT platform and TRAI)

प्रारंभिक परीक्षा –  ओटीटी प्लेटफॉर्म एवं ट्राई
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) ने फैसला सुनाया है कि डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ओवर द टॉप (ओटीटी) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं।

OTT-platform

प्रमुख बिंदु 

  • दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) के अनुसार ओवर द टॉप (ओटीटी) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म आईटी मंत्रालय द्वारा अधिसूचित 2021 के सूचना प्रौद्योगिकी नियमों द्वारा शासित होते हैं।
  • यह निर्णय महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्राई और दूरसंचार विभाग (डीओटी) दोनों ओटीटी सेवाओं को विनियमित करने का प्रयास कर रहे हैं जिसका आईटी मंत्रालय विरोध करता रहा है।
  • TDSAT के निष्कर्ष ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) द्वारा दायर एक याचिका में आए हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्टार इंडिया द्वारा अपने प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से मोबाइल उपकरणों पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैचों को मुफ्त में स्ट्रीम करने का कार्य ट्राई नियमों के तहत भेदभावपूर्ण है।
  • स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर केवल तभी देखा जा सकता है जब दर्शकों ने चैनलों के लिए मासिक भुगतान करके सदस्यता ली हो।
  • टीडीसैट ने ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन की उस अंतरिम प्रार्थना को खारिज कर दिया जिसमें स्टार इंडिया को अपने दर्शकों को अपने मोबाइल पर स्टार स्पोर्ट्स को मुफ्त में देखने की अनुमति देने से रोकने की मांग की गई थी।
  • दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications (DoT) ने एक मसौदा दूरसंचार विधेयक जारी किया था जिसके तहत वह ओटीटी प्लेटफार्मों को दूरसंचार सेवाओं के रूप में वर्गीकृत करना चाहता था और उन्हें दूरसंचार ऑपरेटरों की तरह विनियमित करना चाहता था। 
  • ट्राई ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को कैसे विनियमित किया जाए इस पर अलग से एक परामर्श पत्र जारी किया है।
  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) एक सरकारी निकाय है जो भारत में दूरसंचार क्षेत्र को नियंत्रित करता है।
  •  ट्राई की स्थापना 1997 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) एक सरकारी निकाय है जो भारत में दूरसंचार क्षेत्र को नियंत्रित करता है।
  2. ट्राई की स्थापना 1998 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1 

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ट्राई और दूरसंचार विभाग के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X