ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’

गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक (National Public Broadcaster) प्रसार भारती ने अपने ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ को लॉन्च किया है।

Waves वेव्स के बारे में 

  • इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य उत्कृष्ट कंटेंट के साथ ही पुराने और नए भारतीय शो को ओटीटी प्रारूप में लाना है। 
    • इसे ‘पारिवारिक मनोरंजन की नई लहर’ के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। 
  • यह 12 से अधिक भाषाओं, जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया में उपलब्ध होगा। 
  • यह ओ.न.डी.सी. (Open Network For Digital commerce : ONDC) नेटवर्क के माध्यम से लाइव टीवी, वीडियो ऑन डिमांड, गेम, रेडियो स्ट्रीमिंग और ई-कॉमर्स विकल्पों सहित सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। इसमें शामिल हैं:
    • ऑन-डिमांड सामग्री : फ़िल्में, शो, ई-पुस्तकें और ऐतिहासिक दृश्य
    • लाइव कार्यक्रम : धार्मिक कार्यक्रम, क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य बड़े कार्यक्रम
    • खेल : सभी आयु समूहों के लिए उपयुक्त
    • ऑनलाइन शॉपिंग विकल्प 
  • वर्तमान में यह ऐप लगभग 65 लाइव चैनलों तक पहुंच प्रदान करता है, जिसमें दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ-साथ एबीपी न्यूज, इंडिया टुडे, रिपब्लिक और एनडीटीवी इंडिया जैसे निजी प्रसारकों के चैनल भी शामिल हैं।

महत्व 

  • दूरदर्शन का ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पारंपरिक टेलीविज़न और आधुनिक स्ट्रीमिंग के बीच की कमी को दूर करता है, और तकनीक-प्रेमी युवाओं और पुरानी पीढ़ियों तक बराबर रूप से पहुँचता है।
  • ‘वेव्स’ एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में प्रवेश कर रहा है, जिसमें समावेशी भारत की कहानियां हैं, जो भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ती हैं।
  • विदित है की केरल सरकार CSpace नामक अपना ओ.टी.टी. प्लेटफार्म लॉन्च कर चुकी है जो कि भारत में किसी सरकार की तरफ से पहला ओ.टी.टी. प्लेटफार्म है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT