New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर: 8 शब्द शॉर्ट लिस्ट 

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी

संदर्भ: 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने प्रतिष्ठित वर्ड ऑफ द इयर,2023 के लिए आठ शब्दों की एक शॉर्ट लिस्ट जारी की है।

Oxford-Word

ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर:

यह ऐसा शब्द है, जो विगत वर्ष चर्चा में रहा हो। ऑक्सफोर्ड प्रत्येक वर्ष उम्मीदवार शब्दों पर बहस आयोजित करता है; जिसमें ऐसे शब्द का चयन किया जाता है, जो उस विशेष वर्ष के लोकाचार, मनोदशा या व्यस्तताओं को प्रतिबिंबित करता हो और सांस्कृतिक महत्व के शब्द के रूप में स्थायी क्षमता रखता हो।

प्रमुख बिंदु:

  • इन आठ शब्दों का चयन लैंग्वेज डाटा के 2200 करोड़ शब्दों के विस्तृत विश्लेषण के आधार पर किया गया है।
  • यह शब्द सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं, जो साल 2023 की विशेषता रहे हैं।
  • इन आठ शब्दों को मतदान के लिए खोला जाएगा।
  • विशेषज्ञ एक अंतिम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और 2023 के लिए वर्ष के निश्चित शब्द का नाम चुनेंगे।
  • वर्ष 2022 के लिए ‘गाब्लिन मोड’ को वर्ड आफ द ईयर चुना था।

word

गॉब्लिन मोड:

गॉब्लिन का शाब्दिक अर्थ होता है भूत और मोड मतलब मिजाज। गॉब्लिन मोड शब्द को ज्यादातर ऐसे लोगों के लिए इस्तमाल किया जाता है जो लोग खुद में ही मस्त रहते हैं और उन्हें दुनियादारी की परवाह नहीं होती है। कुछ लोग इन्हें आलसी, खुदगर्ज और लालची भी कहते हैं।

शॉर्ट लिस्ट शब्दों के मायने:

  • Situationship:

यह शब्द आधुनिक रोमांस की बारीकियां दर्शाता है। यह शब्द ऐसे प्रेम संबंध को बताने के लिए गढ़ा गया था, जिनमें कोई औपचारिक प्रतिबद्धता नहीं होती है। यह शब्द समकालीन संबंधों की बदलती गतिशीलता को दिखाता है।

  • Beige Flag:

यह शब्द चरित्र की ऐसी विशेषता को लेकर है, जो एक साथी में मौलिकता की कमी या एक निश्चित स्तर की नीरसता की ओर इशारा करता है।

  • De-influencing:

इसका अर्थ है लोगों को कोई विशेष उत्पाद खरीदने के लिए हतोत्साहित करना या कम उपभोग को प्रचारित करना है। यह काम मुख्य रूप से सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है।

  • Swiftie:

यह शब्द आज के डिजिटल जमाने में किसी सेलेब्रिटी के बढ़ती लोकप्रियता बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

  • Heat dome:  

यह अधिक दबाव वाली मौसम प्रणाली को दर्शाता है जो गर्म हवा को कैद करती है।

  • Parasocial:

मीडिया सेलेब्रिटी को लेकर उनके फैंस की ओर से महसूस की जाने वाली एकतरफा आकर्षण को दिखाता है।

  • Prompt:

प्रॉम्प्ट (Prompt) आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम या एल्गोरिद्म को दिया जाने वाला इंस्ट्रक्शन होता है।

  • Rizz:

 यह शब्द रोमांटिक पार्टनर्स को आकर्षित करने की योग्यता दिखाता है। 

कुछ विगत वर्षों के ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर: 

2021 में ‘वैक्स’  

2020 में ‘आत्‍मनिर्भरता’

2019 में ‘जलवायु आपातकाल’

2018 में टॉक्सिक

प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन से शब्द ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा जारी प्रतिष्ठित वर्ड ऑफ द इयर,2023 की शॉर्ट लिस्ट में शामिल हुए हैं? 

  1. सिचुएशनशिप
  2. स्विफ्टी
  3. बेज फ्लैग
  4. डी-इन्फ्लुएंसिंग
  5. हीट-डोम
  6. पैरासोशल
  7. गोब्लिन मोड
  8. प्रॉम्प्ट

(a) 1,2,7 और 8

(b) 2,3,4,5,6 और 8

(c) 1,3,4,5,6 और 7

(d) 1,2,3,4,5,6 और 8

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR