पेंटेड लेपर्ड गेको

संदर्भ

हाल ही में, आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में वर्ष 2017 में खोजी गई छिपकली (गेको) की पहचान एक नई प्रजाति के रूप में की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम यूबलफेरिस पिक्टस (Eublepharispictus) है, जिसे सामान्यतः पेंटेड लेपर्ड गेको के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस प्रजाति को पहले ईस्टर्न इंडियन लेपर्ड गेको के रूप में पहचाना गया था, जिसका वैज्ञानिक नाम यूबलफेरिस हार्डविकी (Eublepharishardwickii)है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार गेको जीनस यूबलफेरिस की अब 7 ज्ञात प्रजातियाँ हैं।
  • पेंटेड लेपर्ड गेको मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के जंगलों में पाई जाती है, जबकि ईस्टर्न इंडियन लेपर्ड गेको पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर पाई जाती है।
  • विदित है किईस्टर्न इंडियन लेपर्ड गेको प्रजाति प्रकृति संरक्षण के लिये अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) की कम चिंताजनक (Least Concern) श्रेणी में शामिल है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.