New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

यूनेस्को के उपाध्यक्ष पद पर पाकिस्तान का चयन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, UNESCO, कार्यकारी बोर्ड

संदर्भ-

  • 24 नवंबर,2023 को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने भारत को पराजित कर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद प्राप्त किया।

unesco

मुख्य बिंदु-

  • यूनेस्को के सभी सदस्य देशों को छह क्षेत्रीय समूहों में बांटा गया है, जिनका चुनाव मतदान के द्वारा होता है और ऐसे प्रत्येक समूह का प्रतिनिधित्व एक उपाध्यक्ष द्वारा किया जाता है। 
  • समूह I, II, III, V (a) और V (b) का प्रतिनिधित्व करने वाले उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए। 
  • मतदान केवल समूह IV के लिए हुआ था, जिसमें पाकिस्तान और भारत सदस्य के रूप में शामिल हैं।
  • समूह IV में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चीन, कुक आइलैंड्स, भारत, इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, कोरिया गणराज्य, श्रीलंका और वियतनाम शामिल हैं।
  • यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा हैं।
  • भारत यूनेस्को के वित्त और प्रशासन आयोग (2021-2023) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकारी बोर्ड ब्यूरो का सदस्य रहा है. 1966 के बाद पहली बार भारत ने यह पद संभाला है।
  • भारत को 2021 में 2025 तक चार साल के कार्यकाल के लिए यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया था। 
  • पाकिस्तान को वर्ष,23 में चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था जो वर्ष,2027 में समाप्त होगा।
  • कार्यकारी बोर्ड के ब्यूरो में 12 सदस्य होते हैं - अध्यक्ष, छः उपाध्यक्ष और स्थायी आयोगों और समितियों के पांच अध्यक्ष। 
  • ब्यूरो द्वारा निभाई जाने वाली प्रमुख भूमिकाओं में एजेंडा निर्धारित करना और कार्यकारी बोर्ड की बैठकों के लिए समय आवंटित करना शामिल है। 

कार्यकारी बोर्ड -

  • कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव सामान्य सम्मेलन द्वारा किया जाता है। 
  • यह बोर्ड सामान्य सम्मेलन द्वारा प्रदत्त अधिकार के तहत कार्य करता है और यूनेस्को के संविधान द्वारा सौंपे गए विशिष्ट कार्य करता है।
  • कार्यकारी बोर्ड सामान्य सम्मेलन का एजेंडा तैयार करता है और यूनेस्को एवं संबंधित बजट दस्तावेजों के लिए कार्यक्रम की जांच करता है।
  • वह नए सदस्यों के प्रवेश पर सिफारिशें करता है, सामान्य सम्मेलन के साथ-साथ महानिदेशक की नियुक्ति की सिफारिश भी करता है। 
  • यूनेस्को सामान्य सम्मेलन द्वारा अपनाए गए कार्यक्रम के निष्पादन के लिए जिम्मेदार है और सामान्य सम्मेलन के लिए असाधारण सत्र बुलाता है।

कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष-

  • कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
  • अध्यक्ष बैठकों के उद्घाटन और समापन की घोषणा करता है, चर्चाओं का निर्देशन करता है, प्रक्रिया के नियमों का पालन सुनिश्चित करता है और बोलने का अधिकार देता है। 
  • अध्यक्ष आदेश के स्तर पर भी नियम बनाता है, मतदान के लिए प्रश्न रखता है और परिणामों की घोषणा करता है, सदस्य राष्ट्रों, संयुक्त राष्ट्र और अन्य विशिष्ट एजेंसियों के साथ बोर्ड का प्रतिनिधित्व करता है।
  • पूर्व में तीन भारतीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं - एस. राधाकृष्णन (1948-1949), अर्कोट एल. मुदलियार (1954-1956) और प्रेम एन. किरपाल (1970-1972)

कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष-

  • सत्र के दौरान अध्यक्ष की अनुपस्थिति में छः उपाध्यक्ष अध्यक्ष के कार्यों का संचालन करते हैं।
  • सेंट लूसिया के प्रतिनिधि वेरा लाकोउइले को हाल ही में कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
  • उपाध्यक्ष के पास निर्णय लेने की कोई शक्ति नहीं है।
  • कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्षों का चुनाव 6 चुनावी समूहों द्वारा किया जाता है।
  • छः समूह हैं-
    1.  समूह I - पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिकी राज्य 
    2. समूह II - पूर्वी यूरोपीय राज्य 
    3. समूह III - लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई राज्य 
    4. समूह IV - एशियाई और प्रशांत राज्य 
    5. समूह V (a) - अफ्रीकी देश 
    6. समूह V (b) - अरब राज्य
  • 2023-2025 के लिए छः उपाध्यक्ष हैं: यूएसए (समूह I), लिथुआनिया (समूह II), हैती (समूह III), पाकिस्तान (समूह IV), बोत्सवाना (समूह V (a)) और ओमान (समूह V (b) 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)-

  • यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है। 
  • इसका गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।
  • इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
  • इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-  यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव सामान्य सम्मेलन द्वारा किया जाता है। 
  2. हाल ही में कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष के लिए पाकिस्तान का चुनाव समूह V (b) से किया गया।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR