पैन 2.0 परियोजना

चर्चा में क्यों ?

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पैन 2.0 परियोजना को मंजूरी दी

प्रमुख बिंदु 

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को अपनी मंजूरी दी
  • पैन 2.0 परियोजना का वित्तीय भार 1435 करोड़ रुपये आएगा।
  • पैन 2.0 परियोजना करदाता नामांकन सेवाओं के प्रौद्योगिकी-संचालित परिवर्तन को सक्षम बनाती है

 इसके महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार हैं: 

  1. बेहतर गुणवत्ता के साथ पहुंच में आसानी और तेज सेवा प्रदान करना
  2. डेटा स्थिरता का एकमात्र स्रोत
  3. पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाएं(Paperless systems)तथा लागतसमायोजन
  4. अधिक दक्षता और  सुरक्षा के लिए उन्नत डिजिटल बुनियादी ढाँचा
  • पैन 2.0 परियोजना करदाताओं के उन्नत डिजिटल अनुभव के लिए एक ई-गवर्नेंस परियोजना है।
  • यह मौजूदा पैन/टैन 1.0 इको-सिस्टम का अपग्रेड होगा 
  • यह  कोर और नॉन-कोर पैन/टैन गतिविधियों के साथ-साथ पैन सत्यापन सेवा को एकीकृत करेगा।
  • पैन 2.0 परियोजना सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए एक सामान्य पहचानकर्ता के रूप में पैन के उपयोग को सक्षम करना 
  • डिजिटल भारत में एक समावेशी सरकार की दृष्टि को मजबूत बनाना 

प्रश्न :-पैन कार्ड का पूरा नाम क्या है? 

(a) Primary Account Number 

(b) Public Account Number

(c) Permanent Account Number

(d) Personal Account Number

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT