New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पीनटएलर्जी इम्यूनोथेरेपी कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया ने शिशुओं के लिए‘पीनट एलर्जी इम्यूनोथेरेपी कार्यक्रम’ शुरू किया है। इसे मुख्यधारा के लोगों की देखभाल के लिए प्रस्तुत किया जाने वाला दुनिया का पहला कार्यक्रम माना जा रहाहै। पीनट एलर्जी ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सबसे सामान्य प्रकार की खाद्य एलर्जी है। 

पीनट एलर्जी इम्यूनोथेरेपी कार्यक्रम के बारे में

  • क्या है :12 माह से कम आयु के शिशुओं में ‘पीनट एलर्जी’ के प्रति संवेदनशीलता को कम करने के लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा शुरू किया गया इम्यूनोथेरेपी कार्यक्रम
  • क्रियान्वयन:आहार में मूंगफली को आवश्यक रूप से शामिल करने से लेकर धीरे-धीरे मूंगफली से एलर्जी के प्रति सहिष्णुता पैदा करना 
    • वस्तुतः ऐसे शिशुओं को दो वर्ष तक प्रतिदिन मूंगफली पाउडर को अन्य खाद्य पदार्थों में मिलाकर दिया जाएगा। 
  • कार्यक्रम की आवश्यकता :ऑस्ट्रेलिया में 12 माह के लगभग 3% बच्चेपीनट एलर्जी से प्रभावित
    • ऑस्ट्रेलिया में10 में से एक शिशु में खाद्य संवेदनशीलता पाई जाती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएँ,वायुमार्ग में सूजन वपित्ती (Hives/Urticaria) हो सकती है।

खाद्य एलर्जी या फ़ूड एलर्जी

  • खाद्य एलर्जी कुछ खाद्य पदार्थों के प्रति शरीर की असामान्य प्रतिक्रिया है। वस्तुतः जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को लगता है कि कोई विशिष्ट भोजन स्वास्थ्य के लिए ‘खतरा’ हैतो यह इम्युनोग्लोबुलिनई (ImmunoglobulinE : IgE) एंटीबॉडी उत्पन्न करता है।
    • ये एंटीबॉडी भोजन पर प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे पित्ती, अस्थमा, मुंह में खुजली, पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसे एलर्जी के लक्षण होते हैं।
  • गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया (एनाफिलेक्सिस) में सांस लेने में कठिनाई, घरघराहट (Wheezing) या लगातार खांसी, जीभ या गले में सूजन, बात करने में कठिनाई एवं लगातार चक्कर आना जैसे लक्षण शामिल हैं।

क्या आप जानते हैं?

  • ऑस्ट्रेलियाको‘दुनिया की एलर्जी राजधानी’ कहा जाता है। यहाँ 50 लाख सेअधिकलोग एलर्जी की समस्या से पीड़ित हैं।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, अंडे, मूंगफली, गाय का दूध, मछली, सोयाबीन और गेहूं ऑस्ट्रेलिया में एलर्जी पैदा करने वाले सबसे सामान्य खाद्य पदार्थों में से कुछ हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X