New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

प्यू सर्वेक्षण,2023

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, प्यू सर्वेक्षण,2023
 
सन्दर्भ- 

वाशिंगटन डीसी स्थित प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार भारत की छवि प्रदर्शित की गई है।

pew-survey

प्यू रिसर्च सेंटर- 

यह एक निष्पक्ष थिंक टैंक है, जो दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों, दृष्टिकोणों और रुझानों के बारे में जनता को सूचित करता है।

प्रमुख बिंदु-

  • सर्वेक्षण फरवरी-मई, 2023 के दौरान आयोजित किए गए थे।
  • 23 देशों में भारत की छवि सकारात्मक रही है, जिसमें औसतन 46% वयस्क भारत के बारे में अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं। वहीं औसत 34% व्यक्तियों ने प्रतिकूल विचार रखें।
  • दस में से सात भारतीयों का मानना था कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है।
  • इजरायल में भारत को लेकर 70 प्रतिशत लोगों की राय सकारात्मक रही।
  • 79% भारतीय उत्तरदाताओं का श्री मोदी के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रहा।
  • अन्य देशों में, औसतन 37% लोगों ने श्री मोदी पर भरोसा होने की बात कही।
  • केन्याई लोगों को श्री मोदी पर सबसे अधिक भरोसा है।
  • सर्वेक्षण में शामिल 40% अमेरिकी वयस्कों ने कहा कि उन्होंने श्री मोदी के बारे में कभी नहीं सुना है।
  • श्री मोदी के बारे में जिन अमेरिकन  ने उनके बारे में सुना था, उनमें-
    • प्रचलित भावना नकारात्मक है।
    • 37% को विश्व मामलों के संबंध में सही काम करने की उनकी क्षमता पर बहुत कम या कोई भरोसा नहीं है
    • 21% अमेरिकन को उन पर भरोसा है।
  • समय के साथ भारत के प्रति यूरोपीय रुख नकारात्मक हो गया है; उदाहरण- फ्रांस में अब केवल 39% लोग भारत के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं, जबकि 2008 में यह 70% था।
  • 22 देशों में केवल 14% लोग रूस के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, वहीं 57% बहुसंख्यक भारतीय रूस को सकारात्मक रूप से देखते हैं।
  • सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग 75% भारतीय वयस्कों ने पाकिस्तान के बारे में प्रतिकूल विचार रखे। (यह पैटर्न 2013 से कायम है)

प्रश्न:- प्यू सर्वेक्षण,2023 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह सर्वेक्षण वाशिंगटन डीसी स्थित प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किया जाता है।
  2. यह दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों, दृष्टिकोणों और रुझानों के बारे में जनता को सूचित करता है।
  3. आंकड़ों के अनुसार भारत के प्रति यूरोपीय रुख सकारात्मक दर्ज हुआ है। 

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी  तीनों

(d) कोई नहीं

 उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR