New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कर और वित्तीय अपराध जांच पर पायलट परियोजना

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

  • गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में आयोजित 'G20 वित्तमंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर' (FMCBG) की बैठक के दौरान दो कार्यक्रमों, 'करचोरी, भ्रष्टाचार और धन शोधन का मुकाबला' और 'निवेशक संवाद' को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संबोधित किया।

मुख्य बिंदु-

  • 16 जुलाई 2023 को अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि,भारत और'आर्थिक सहयोग और विकास संगठन' (OECD) 18 जुलाई 2023 से दक्षिण एशिया के लिए 'कर और वित्तीय अपराध जांच पर एक पायलट कार्यक्रम' शुरू कर रहे हैं।
  • उन्होंने संबोधन में कहा कि कर चोरी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे वित्तीय अपराध एक-दूसरे से संबंधित हैं।
  • दक्षिण एशिया क्षेत्र में कर और वित्तीय अपराध जांच में क्षमता निर्माण की पहल करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने पायलट कार्यक्रम की घोषणा की।
  • 18 जुलाई, 2023 से नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी' के क्षेत्रीय परिसर में इस पायलट कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा ।
  • G20 सदस्य देशों से वित्तीय पारदर्शिता के लिए उभरते जोखिमों के प्रतिजागरूक रहने के लिए कहते हुए उन्होंने कहा,“इस संदर्भ में, क्रिप्टो-एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क के विकास और कॉमन रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड को अपडेट करने की दिशा में काम की प्रगति एक स्वागत योग्य कदम है।”

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- 'कर और वित्तीय अपराध जांच पर पायलट परियोजना' का शुभारंभ किस संस्था के सहयोग से किया जा रहा है ?

(a) विश्व बैंक
(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(c) एशियाई विकास बैंक
(d) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-कर और वित्तीय अपराध जांच पर पायलट परियोजना किस प्रकार कर चोरी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे वित्तीय अपराधों पर नियंत्रण करने में सहयोगी होगा? मूल्यांकन करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X