New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पीएम इंटर्नशिप योजना

(प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिक घटनाक्रम ; योजना और कार्यक्रम)

संदर्भ

हाल ही में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (Prime Minister’s Internship Scheme) प्रारंभ की गयी है। 

योजना के बारे में 

  • उद्देश्य : इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर एवं अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है। 
    • इस इंटर्नशिप का उद्देश्य कार्यस्थल जैसी परिस्थितियों अनुभव प्रदान करना है, जिससे प्रतिभागियों के लिए कार्यक्रम पूरा करने के बाद नौकरी प्राप्त करना आसान हो जाता है। 
  • पात्रता मापदंड : योजना के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
    • आयु सीमा: 21 से 24 वर्ष
    • पूर्णकालिक रोजगार में संलग्न नहीं होना चाहिए
    • सरकारी कर्मचारियों वाले परिवारों के व्यक्ति पात्र नहीं हैं। 
    • आई.आई.टी., आई.आई.एम. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से स्नातक जैसी योग्यता वाले लोग पात्र नहीं हैं। 
      • हालाँकि, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और कौशल केंद्रों में प्रशिक्षित युवाइस योजना के लिए पात्र होंगे। 
  • वित्तीय लाभ : इसके अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को सरकार की ओर से 4,500 रुपये मासिक साथ ही कंपनियों द्वारा उनकी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत 500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएँगे।
    • इसके अलावा, आवेदकों को आकस्मिक खर्चों को कवर करने के लिए 6,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • निजी भागीदारी : इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली कंपनियों का चयन पिछले तीन वर्षों में उनके CSR व्यय के आधार पर किया गया है।
    • हालाँकि कंपनियों की भागीदारी स्वैच्छिक है लेकिन कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) से अनुमोदन के बाद कंपनियाँ, बैंक और वित्तीय संस्थान इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
  • अवधि : इसके तहत 12 महीने की इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है जिसमें 6 महीने व्यावहारिक कार्य अनुभव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
    • यह दृष्टिकोण प्रतिभागियों को व्यावहारिक नौकरी कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X