New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पीएम-श्री स्कूल

चर्चा में क्यों

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक नई पहल- ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम-श्री) की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • पीएम-श्री (Pradhan Mantri Schools For Rising India : PM-SHRI) योजना के तहत देश भर के 14 हजार 500 स्कूलों का विकास व उन्नयन किया जाएगा।
  • पीएम-श्री स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। ये स्कूल शिक्षा प्रदान करने का आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका प्रदान करेंगे।
  • वर्ष 2020 में प्रारंभ राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणालियों में परिवर्तनकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करना है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

  • शिक्षक दिवस शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2022 के लिये 46 चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। 
  • शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिये प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है।
  • राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को याद करना तथा उन्हें  सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR