New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

चिनार कॉर्प्स 

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, मेटा (फेसबुक) कंपनी ने चिनार कॉर्प्स के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था, किंतु कंपनी ने अकाउंट को सस्पेंड किये जाने का कोई कारण नहीं बताया। 

प्रमुख बिंदु  

  • चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) द्वारा कश्मीर घाटी में सैन्य अभियानों की जानकारी देने के लिये फेसबुक और इंस्टाग्राम के आधिकारिक पेज को बनाया गया था। 
  • इस पेज का मुख्य उद्देश्य सैन्य अभियानों के विरुद्ध सोशल मीडिया द्वारा फैलाई जाने वाली फेक न्यूज़ को रोकना है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर की वास्तविक स्थिति की जानकारी को जनसाधारण तक पहुँचाना है।
  • चिनार कॉर्प्स के इंस्टाग्राम पेज पर लगभग 43,400 जबकि फेसबुक पेज पर 24,300 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
  • विदित है कि इससे पूर्व भी सेना की इस 15वीं कोर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया था। हालाँकि, सेना द्वारा विरोध किये जाने पर इसे पुनः शुरू कर दिया गया था।

चिनार कॉर्प्स क्या है?

  • इसे ‘15 कॉर्प्स’ या ‘XV कॉर्प्स’ के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह भारतीय सेना की एक कोर है, जो कश्मीर घाटी में सैन्य अभियानों के लिये उत्तरदायी है। अब तक इसने पाकिस्तान एवं चीन के साथ होने वाले लगभग सभी सैन्य संघर्षों में भाग लिया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR