New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना,  ब्लू इकोनॉमी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों-  

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तीन साल पूरे होने पर ब्लू इकोनॉमी का विश्लेक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।

pmmsy

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)-

  • यह योजना मई 2020 में मछुआरों, मत्स्य पालकों  और अन्य हितधारकों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करते हुए मत्स्य पालन क्षेत्र के केंद्रित और समग्र विकास के लिए 20,050 करोड़ रुपये रुपये के उच्चतम निवेश के साथ शुरू की गई थी। 
  • इसमें प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की गई; जैसे- समुद्री मत्स्य पालन, अंतर्देशीय मत्स्य पालन, मछुआरों का कल्याण, बुनियादी ढांचा और फसल कटाई के बाद का प्रबंधन, ठंडे पानी में मत्स्य पालन, सजावटी मत्स्य पालन, जलीय स्वास्थ्य प्रबंधन और समुद्री घास की खेती आदि।

प्रमुख बिंदु- 

  • तीन साल पूरे होने पर, पीएमएमएसवाई ने पारंपरिक जल से अंतर्देशीय मत्स्य पालन को बढ़ावा मिला है।
  • वर्त्तमान में- कश्मीर घाटी की युवा महिला उद्यमी रीसर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर प्रणाली का उपयोग करके ठंडे पानी में रेनबो ट्राउट का कुशलतापूर्वक पालन कर रही हैं।
  • नेल्लोर में एक्वाप्रेन्योर सफल निर्यातक बन गए हैं, जिसका श्रेय बायोफ्लॉक तकनीक द्वारा उत्पादित झींगा को जाता है।

Aquaculture

  • पीएमएमएसवाई ने गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में मत्स्य पालन का विस्तार करने में भी मदद की है। लगभग 20,000 हेक्टेयर ताजा तालाब क्षेत्र को अंतर्देशीय जलीय कृषि के अंतर्गत लाया जा रहा है।
  • हरियाणा और राजस्थान में भी, किसान जलीय कृषि के माध्यम से अपनी खारी बंजर भूमि को सफलतापूर्वक धन भूमि में परिवर्तित कर रहे हैं।
  •  तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में हाल ही में 127 करोड़ का समुद्री शैवाल पार्क लॉन्च किया गया। 
  • पीएमएमएसवाई ने 900 मछली चारा संयंत्रों और 755 हैचरी को सक्षम किया है।

fish-hatchery

फिश हैचरी

  •  चेन्नई में भारतीय सफेद झींगा के अनुसंधान और आनुवंशिक सुधार, विशिष्ट रोगज़नक़ मुक्त ब्रूड स्टॉक का विकास किया जा रहा है।  
  • अंडमान द्वीप समूह में बाघ झींगा के पालतूकरण को समर्थन मिला है।

tiger-prawn

बाघ झींगा

  • भारत अब मछली और जलीय कृषि उत्पादन में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में गिना जाता है, और दुनिया में सबसे बड़ा झींगा निर्यातक भी है।
  • सरकार ने हाल ही में पीएमएमएसवाई के तहत एक उप योजना के रूप में 6,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है, जिससे पिछले नौ वर्षों में मत्स्य पालन में कुल निवेश 38,500 करोड़ से अधिक हो गया है।
  • भारतीय मत्स्य पालन उत्पादन (2022-23 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 174 लाख टन) और निर्यात आय अब तक के उच्चतम स्तर पर है।
  • झींगा उत्पादन 2013-14 में 3.22 लाख टन से 267% बढ़कर 2022-23 में 11.84 लाख टन हो गया। 
  • भारत का समुद्री खाद्य निर्यात भी 2013-14 में 30,213 करोड़ से दोगुना होकर 2022-23 में 63,969 करोड़ हो गया।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) 2020 में शुरू की गई थी।
  2. भारत विश्व में सबसे बड़ा झींगा निर्यातक देश है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न 1 और ना ही 2

 उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- ब्लू इकोनॉमी की क्षमता का दोहन करने के लिए मछुआरों और सरकार के बीच विकासात्मक साझेदारी मजबूत होती जा रही है। विश्लेक्षण कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR