New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल (Pralay ballistic missile)

प्रारंभिक परीक्षा-प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर तैनाती के लिए प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की एक रेजिमेंट की खरीद को मंजूरी दे दी है।

Pralay-ballistic-missile

प्रमुख बिंदु  

  • इसे चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थापित किया जायेगा।
  •  यह भारतीय सेना के लिए एक बड़ा फैसला है। सेना इन मिसाइलों को पारंपरिक उद्यमों के साथ स्थापित किया है।
  •   हाल ही में रक्षा खरीद परिषद की बैठक में मंजूरी दे दी गई थी। यह 150 से 500 किलोमीटर तक दुश्मनों  को रोक सकता है।
  • इस मिसाइल का  21 दिसंबर और 22 दिसंबर 2022 को  दो बार परीक्षण किया था।

  प्रलय के बारे में:

parlay

  • प्रलय' सतह से सतह पर मार करने  वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • 'प्रलय' की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर है।
  • यह 350 किलोग्राम से 700 किलोग्राम तक का पारंपरिक हथियार ले जा सकता है।
  • यह अत्यधिक बहुमुखी है क्योंकि विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • इस मिसाइल में मार्गदर्शन प्रणाली में अत्याधुनिक नेविगेशन और एकीकृत एवियोनिक्स शामिल हैं।
  • यह  इंटरसेप्टर मिसाइलों को भी मात देने में भी सक्षम है। इसलिए इसे एडवांस मिसाइल की तरह बनाया गया है।
  • साथ ही,यह मिसाइल में हवा में एक निश्चित सीमा तय करने के बाद अपना रास्ता बदलने में सक्षम है। यह उड़ान के बीच में अपने प्रक्षेप पथ को बदल सकता है।
  • यह  ठोस प्रणोदक रॉकेट मोटर द्वारा संचालित होता है।
  • इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. 'प्रलय' सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
  2. 'प्रलय' की मारक क्षमता 150 से 900 किलोमीटर है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल  के प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा  कीजिए।

स्रोत: टीओआई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR