तेलंगाना में मिले प्रागैतिहासिक शैल चित्र

चर्चा में क्यों

हाल ही में, तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरी ज़िले के कासिपेटा में एक प्रागैतिहासिक शैल चित्रकला स्थल की खोज की गई है। पुरातत्त्ववेत्ताओं के अनुसार ये शैल चित्र कम से कम 10,000 से 30,000 वर्ष पुराने हैं।

प्रमुख बिंदु

  • मध्यपाषाणकालीन यह स्थल एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ी के अंदरूनी हिस्से में लाल गेरू रंग से निर्मित कई चित्र पाए गए हैं।
  • खोजकर्ताओं ने इन चित्रों में चार भैसों, दो पुरुषों और एक घोड़े की तरह दिखने वाले जानवर की पहचान की है। 
  • भैसों के पीछे की मानव आकृति को एक्स पैटर्न (X pattern) का उपयोग करके बनाया गया था। भैंस के पास खड़े मानव आकृति का चित्र रेगोंडा स्थल (पूर्व में खोजा गया स्थल) से  प्राप्त किये गए चित्र के समान है। 
  • खोजकर्ताओं को इस स्थल की एक अन्य गुफा से लोहे के स्लैग और लोहे के टुकड़ों के प्रमाण भी मिले हैं। इसके अतिरिक्त, इस स्थल से लघुपाषाणिक (माइक्रोलिथिक) उपकरण भी प्राप्त हुए हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.