New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन का अध्यक्ष: भारत

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2 और पेपर-3 

संदर्भ: 

अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) ने भारत को 2024 के लिए संगठन का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

 Sugar Organization

प्रमुख बिंदु:

  • भारत को अध्यक्ष बनाने की यह घोषणा ISO की 63वीं परिषद बैठक में की गई।

गन्ना उत्पादन में भारत:

  • भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है (वैश्विक चीनी खपत में लगभग 15%)
  • विश्व में ब्राजील के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक रहा है (वैश्विक चीनी उत्पादन में 20% हिस्सेदारी)  
  • भारत इथेनॉल उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है (संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील के बाद)
  • भारत को अपने किसानों को सबसे अधिक गन्ना मूल्य चुकाने वाला देश होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। 

भारत में इथेनॉल: लक्ष्य-

भारत में इथेनॉल मिश्रण प्रतिशत 2019-20 में 5% से बढ़कर 2022-23 में 12% हो गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान उत्पादन 173 करोड़ लीटर से बढ़कर 500 करोड़ लीटर से अधिक हो गया है।

iso

अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन:

  • अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन एक अद्वितीय अंतरसरकारी निकाय है।
  • इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है।
  • यह संगठन अध्ययन, विश्लेषण, पारदर्शी सांख्यिकी, सेमिनार, सम्मेलन आदि  माध्यमों से विश्व के चीनी बाजार की स्थितियों में सुधार करने के लिए समर्पित है।
  • इसके 87 सदस्य देश हैं, जो प्रतिनिधित्व करते हैं- (2022 के आंकड़ों के आधार पर)
    • विश्व चीनी उत्पादन का 87%
    • विश्व की 64% चीनी खपत
    • विश्व आयात का 34%
    • विश्व निर्यात का 92%

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1.  भारत विश्व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
  2.  भारत ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) की अध्यक्षता की।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- 

भारत को वर्ष 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया है; यह चीनी क्षेत्र में भारत के बढ़ते कद को प्रतिबिंबित करता है। विश्लेषण कीजिए।

स्त्रोत: PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR