New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

संदर्भ-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जनवरी, 2024 को 19 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

child-developement

मुख्य बिंदु-

  • पुरस्कार विजेताओं में दो आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं।
  • यह पुरस्कार गया 5 से 18 वर्ष के बच्चों को दिया जाता है।
  • इन बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, इनोवेशन, सोशल सर्विस और खेल के क्षेत्र में उनके असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार दिया जाता है। 

पुरस्कार विजेता-

क्रमांक

नाम

राज्य

श्रेणी

1

आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत)

महाराष्ट्र

शौर्य

2

अनुष्का पाठक

उत्तर प्रदेश

कला एवं संस्कृति

3

अरिजीत बनर्जी

पश्चिम बंगाल

कला एवं संस्कृति

4

अरमान उभरानी

छत्तीसगढ़

कला एवं संस्कृति

5

हेत्वी कंतिभाई खिमसुरिया

गुजरात

कला एवं संस्कृति

6

इश्फाक हमीद

जम्मू एवं कश्मीर

कला एवं संस्कृति

7

मोहम्मद हुसैन

बिहार

कला एवं संस्कृति

8

पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया

तेलंगाना

कला एवं संस्कृति

9

सुहानी चौहान

दिल्ली

नवाचार

10

आर्यन सिंह

राजस्थान

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

11

अवनीश तिवारी

मध्य प्रदेश

सामाजिक सेवा

12

गरिमा

हरियाणा

सामाजिक सेवा

13

ज्योत्सना अकतर

त्रिपुरा

सामाजिक सेवा

14

सैयाम मजूमदार

असम

सामाजिक सेवा

15

आदित्य यादव

उत्तर प्रदेश

खेल

16

चार्वी ए

कर्नाटक

खेल

17

जेसिका नेई सर्ंग

अरुणाचल प्रदेश

खेल

18

लिंथोई चानमबाम

मणिपुर

खेल

19

आर सूर्य प्रसाद

आंध्र प्रदेश

खेल

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-

  • इसे पहले असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कहा जाता था।
  • यह बच्चों के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • इसे प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। 
  • पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेते हैं।
  • पुरस्कार में प्रदान किए जाते हैं-
  • एक पदक
  • नकद राशि
  • प्रमाण पत्र 
  • बाल शक्ति पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को पुस्तक वाउचर भी मिलते हैं।
  • पात्र बच्चों को चिकित्सा शिक्षा के लिए केंद्रीय पूल सीटों का एक निर्दिष्ट आरक्षण प्रदान किया जाता है , जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आवंटित किया जाता है ।

पुरस्कार की श्रेणियां-

  • इस पुरस्कार की दो श्रेणियां हैं- 

1. बाल शक्ति पुरस्कार – 

    • इसे 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिकों को नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, कला और संस्कृति, बहादुरी या खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता है।
    • इसे वर्ष, 1996 में गैर सरकारी संगठन ‘भारतीय बाल कल्याण परिषद’ द्वारा स्थापित किया गया था।

2. बाल कल्याण पुरस्कार- 

    • इसे  बाल विकास, बाल संरक्षण या बाल कल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है।
    •  इसे वर्ष, 1979 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था।
  • वर्ष, 2018 में दोनों पुरस्कारों को मिलाकर नया नाम ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ कर दिया गया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह बच्चों के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  2. इसे प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। 
  3. पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेते हैं।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR