New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

प्रिया मलिक

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी

चर्चा में क्यों-

प्रिया मलिक जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

priya_malik

प्रमुख बिंदु-

  • अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप जार्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित की गई।
  • इस चैम्पियनशिप में प्रिया मलिक ने महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  • इस मैच में प्रिया ने जर्मनी की लौरा केलीव कुहेन को 5-0 से हरा कर जीत दर्ज की है। जर्मन पहलवान एक भी प्वाइंट स्कोर नहीं कर सकी।
  • सेमी फ़ाइनल में प्रिया ने यूएसए की कैनेडी एलेक्सिस ब्लेड्स को 10-0 से हराया था, जबकि  क्वार्टर फ़ाइनल में अलियाक्सान्द्रा काजलोवा को 11-0 से हराया था।
  • पूर्व विश्व कैडेट चैम्पियनशिप प्रिया ने 2022 अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।   
  • अंतिम पंघाल पिछले साल U20 विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। यह मैच बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित हुआ था।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. जूनियर विश्व चैंपियनशिप जार्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित हुआ।
  2.  प्रिया मलिक जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                         

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                 

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR